फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Minor raped in Dunka

छह साल की मासूम से की दरिंदगी

Sat, 17 Feb 2018 01:24 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Sat, 17 Feb 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
Minor raped in Dunka
Rape - फोटो : Demo Photo
घर के पीछे खेल रही छह साल की मासूम को एक दरिंदा खेत में खींचकर ले गया। उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गया। मासूम से दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात के बाद शाही थाने की पुलिस और सीओ मीरगंज खेत पर पहुंचे। पीड़िता को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। शुक्रवार को लगभग पौने चार बजे हल्दी कलां गांव की छह साल की मासूम अपने घेर के पीछे अकेली खेल रही थी। इसी दौरान एक युवक लड़की को पास के लाही के खेत में उठाकर ले गया। उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची ने चीखनेे की कोशिश की तो दरिंदे ने हाथों से उसका मुंह दबा दिया। बच्ची के बेहोश होने के बाद उसको लहूलुहान हालत में छोड़कर भाग निकला। होश में आने के बाद बच्ची खेत से बाहर आई।
विज्ञापन


टमाटर तोड़ रही महिला ने दी गांव में खबर
पास के ही खेत में टमाटर तोड़ रही गांव की महिला ने लड़की को गंभीर हालत में देखा। उसकी फटी हुई जींस खून से लथपथ थी। महिला ने भागकर गांव में बताया। परिवार और गांव के लोगों के पहुंचने के बाद बच्ची ने रोते हुए आपबीती कही। ग्रामीणों ने यूपी 100 पुलिस को बताया। दुष्कर्म पीड़िता को उसके दादा-दादी के साथ एंबुलेंस के जरिये जिला अस्पताल भेजा गया। वारदात के तकरीबन पौन घंटे बाद सीओ सीमा यादव ने भी मौका मुआयना किया।
विज्ञापन


दो संदिग्ध पकड़े, फोटो से कराई जा रही पहचान
दुष्कर्म की वारदात के बाद गांव से दो संदिग्धों को पकड़ा गया। उनकी फोटो खींचकर सीओ मीरगंज ने बच्ची से शिनाख्त के लिए जिला अस्पताल भी भिजवाया। दरअसल, बच्ची का कहना था कि अगर वह दोबारा दुष्कर्मी को देखेगी तो पहचान लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुष्कर्म के आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। उसकी शिनाख्त कराकर गिरफ्तारी के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
- जोगेंद्र कुमार, एसएसपी 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed