{"_id":"5bb7abfb867a553562555cc6","slug":"minor-raped-in-devrania","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच साल की बच्ची से किशोर ने की दरिंदगी, टॉफी देने के बहाने कमरे में बंद कर की घिनौनी हरकत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच साल की बच्ची से किशोर ने की दरिंदगी, टॉफी देने के बहाने कमरे में बंद कर की घिनौनी हरकत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Fri, 05 Oct 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव में पांच साल की मासूम से 14 साल के किशोर ने दरिंदगी की। उसने टॉफी देने के बहाने बच्ची को कमरे में बंद कर लिया और दरिंदगी की। बच्ची की हालत बिगड़ने पर मां को घटना का पता चला। पीड़िता के परिजनों ने आरोपी को पकड़कर पहले पीटा फिर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। वहीं गांव का किशोर भी खेल रहा था। इस दौरान किशोर टॉफी देने का लालच देकर बच्ची को कमरे में ले गया और रेप किया। किसी तरह घर पहुंची बच्ची की हालत बिगड़ गई। मां ने पूछताछ की तब उन्हें घटना की जानकारी मिली। बच्ची ने किशोर का नाम भी बताया।
विज्ञापन
घटना से गुस्साए परिजन किशोर को पकड़ लाए और कमरे में बंद कर जमकर पिटाई की। किशोर के मां-बाप उसे छोड़ने के लिए गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन बच्ची के परिजन आरोपी को पीटते रहे। इस बीच सूचना पर यूपी 100 पुलिस गांव पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई।
विज्ञापन
बाद में बच्ची के परिजन भी थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई। देवरनियां के इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया है। शनिवार को उसे मजिस्ट्र्रेट के सामने पेश किया जाएगा।