{"_id":"6afc97916397ec805c00213f","slug":"motor-stolen-from-fields-in-dumarkha-kalan-rohtak-news-c-199-1-jnd1005-163890-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: डुमरखा कलां के खेतों से मोटर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: डुमरखा कलां के खेतों से मोटर चोरी
विज्ञापन
नरवाना। डुमरखा कलां गांव के खेतों में चोरों ने कई किसानों के ट्यूबवेल कमरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। चोर कमरों के ताले तोड़कर मोटर, केबल तार और कृषि उपकरण ले गए।
नरवाना निवासी बहादुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका खेत डुमरखा कलां के रकबे में रेलवे पुल के पास है। उनके खेत में बने ट्यूबवेल कमरे से 10 एचपी की सबमर्सिबल मोटर और 150 फुट केबल चोरी हो गई। इसके अलावा पड़ोसी किसानों सतबीर, सुभाष, दिलभाग, कर्ण सिंह, शमशेर और होशियार सिंह के खेतों से भी मोटर, तार, स्टार्टर, पंखे, ग्रिल, बर्तन और अन्य सामान चोरी हुआ है।
शिकायत के आधार पर सदर थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डुमरखा गांव के क्षेत्र में खेतों से सबमर्सिबल मोटर, तार, केबल समेत अलग-अलग सामान चोरी होने की शिकायत मिली है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि किसानों की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। तथ्यों के आधार पर मामले की जांच कर रहे हैं। संवाद