फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Minor from bareilly raped in Budaun

बरेली की युवती से दरिंदगी

Wed, 28 Mar 2018 07:01 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Wed, 28 Mar 2018 07:01 PM IST
विज्ञापन
Minor from bareilly raped in Budaun
प्रतीकात्मक तस्वीर

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में बरेली की किशोरी को बंधक बनाकर 12 दिन तक दरिंदगी करने का मामला सामने आया है। एसपी सिटी ने बुधवार को शिकायत मिलने पर मामले की जांच के साथ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन

बरेली जिले में बारादरी थाना क्षेत्र निवासी 16 वर्षीय किशोरी बुधवार को अपने परिजनों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची। एसपी सिटी कमल को तहरीर देकर पीड़ित ने बताया कि उसके माता-पिता की काफी समय पहले ही मृत्यु हो चुकी है। वह ननिहाल में रहती है। वहीं सामने वजीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के रिश्तेदार रहते हैं। एक युवक वहीं आता-जाता था, जिससे उसकी भी जान पहचान हो गई। युवक 12 मार्च 2018 को उसे प्रेमजाल में फंसाकर बदायूं सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में ले आया, जहां किराए पर कमरा लेकर उसे रखा। आरोप है कि इस दौरान युवक ने उसे बंधक बनाकर 12 दिन तक दरिंदगी की। 23 मार्च को युवक उसके 1.80 लाख रुपये, अंगूठी, चेन, पायल और कुंडल लेकर फरार हो गया। किशोरी ने घटना के संबंध में अपने परिजनों को जानकारी दी। बुधवार सुबह परिजन किशोरी को लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे और उन्होंने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई। एसपी सिटी ने किशोरी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए है। गुरुवार को पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा।
विज्ञापन


किशोरी परिवार के साथ कार्यालय आई थी। उसने बंधक बनाकर दरिंदगी करने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। -कमल किशोर, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed