{"_id":"5808f3304f1c1b722b70309c","slug":"millions-commerce-department-dry-fruits-worth-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाणिज्य कर विभाग ने लाखों रुपये का ड्राई फ्रूट पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाणिज्य कर विभाग ने लाखों रुपये का ड्राई फ्रूट पकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Fri, 21 Oct 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाणिज्य कर विभाग ने रेल यातायात से आने वाले अवैध सामान पर निगरानी शुरू कर दी है। छापा दल ने बुधवार रात में लाखाें रुपये का टैक्स चोरी कर लाया जा रहा किराना और ड्राई फ्रूट पकड़ा है।
एडिशनल कमिश्नर बीपी सिंह ने त्योहारों पर विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापा कार्रवाई शुरू करा दी है। पिछले दिन मिष्ठान प्रतिष्ठान पर चेकिंग कराई गई, अब ड्राई फ्रूट और किराना आदि कारोबार पर छापामारी शुरू कराई गई है। इसके तहत बुधवार रात में इंटरसिटी एक्सप्रेस से टैक्स चोरी कर लाया गया लाखों रुपये का ड्राईफ्रूट और किराना सामान छापा दल ने दबोच लिया। छह रिक्शों पर लदकर जा रहा अवैध सामान जाकिर और फाजिल का बताया गया है। इसका कोई टैक्स जमा नहीं किया गया है। बताया कि रेल प्रशासन की मिलीभगत से हर दिन लाखों रुपये की टैक्स चोरी की जाती है। एडिशनल कमिश्नर ने बताया कि विभागीय छापामारी अभियान जारी रहेगा।