फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mice swallowed mice when they did not get leave

छुट्टी न मिलने पर नौकरानी ने निगल लीं चूहे मार गोलियां

Mon, 17 Apr 2017 12:53 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Mon, 17 Apr 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
Mice swallowed mice when they did not get leave
Mice swallowed mice when they did not get leave - फोटो : GettyImages
छुट्टी न मिलने पर एक नौकरानी ने घर में रखी चूहे मार गोलियां खां लीं। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। इससे घबराए गृहस्वामी ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। 
विज्ञापन

मामला गोल्डन ग्रीन पार्क का है। यहां रहने वाले अधिवक्ता अमर भारती की पत्नी रेखा लंबे समय से बीमार चल रही हैं। उनकी देख रेख के लिए उन्होंने कैंट क्षेत्र के चनहेटा निवासी रोबिन की पत्नी जोया को रख लिया। जोया अधिवक्ता की पत्नी की दो साल से देखरेख करती है। उसको बतौर चार हजार रुपये महीना तनख्वाह दी जाती है। रविवार सुबह जोया ने गांव जाने के लिए छुट्टी मांगी। इस पर गृहस्वामी ने नोएडा से बेटे अमन के आने की बात कहते हुए छुट्टी देने से मना कर दिया। इससे गुस्सा कर जोया ने घर में रखीं चूहे मार गोलियां खां ली। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। यह देख उसे बीसलपुर रोड स्थित निजी अस्पताल लाया गया। गृहस्वामी ने उसका इलाज कराया, जहां कंट्रोल होने के बाद उसकी हालत में सुधार आया। जोया ने पुलिस को दिए गए बयान में बताया कि उसे गांव जाने के लिए छुट्टी नहीं दी गई, इसलिए उसने जान देने की कोशिश की। इस पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। 
विज्ञापन


एसी में चूहे मारने के लिए रखीं थीं गोलियां
अधिवक्ता अमर भारती के घर में लगी एसी में चूहे हो गए थे, जिन्हें मारने के लिए चूहे मार गालियां रखी थीं। जिनमें से बचीं दो गोलियां जोया ने छुट्टी न मिलने पर खा लीं और उसकी हालत बिगड़ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार, शुक्रवार को जोया गई थी घर
जोया घर में परिवार के सदस्य की तरह रहती है, जो खाना परिवार के लिए बनता है, उसको खिलाया जाता है। चार हजार रुपये महीना तनख्वाह भी दी जाती है। छुट्टी के लिए कभी मना नहीं किया जाता। पिछले दो साल से किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आई। बुधवार और शुक्रवार को जोया छुट्टी लेकर गांव गई थी और शनिवार को ही लौटी थी। मेरी पत्नी की हालत कुछ सीरियस हुई तो उसे रविवार को छुट्टी से मना कर दिया था।

अधिवक्ता अमर भारती, गृहस्वामी

नौकरानी जोया ने बयान में छुट्टी न मिलने पर चूहे मार गोलियां खाकर जान देने की कोशिश करने की बात कही है। उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसके बयान दर्ज करने के साथ ही सभी पक्षों से पूछताछ कर छानबीन की जा रही है। 
संजय सिंह, इंस्पेक्टर बारादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed