फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Meerut engaged in search of cyber crime branch of thugs

साइबर ठगों की तलाश में जुटी मेरठ की क्राइम ब्रांच

Sat, 02 Jul 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Sat, 02 Jul 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
साइबर ठगों की तलाश में मेरठ की क्राइम ब्रांच ने बरेली में राष्ट्रीयकृत बैंकों के अफसर और कर्मचारियों से पूछताछ की। भारतीय स्टेट बैंक, यूनियन बैंक, पंजाब नेशनल समेत विभिन्न राष्ट्रीयकृत बैंकों की शाखाओं में जाकर ठगी के तरीके जानने की कोशिश की। बरेली पुलिस ने साइबर ठगों के जिस गैंग को पकड़ा है उनमें एक बुुलंदशहर के गुलावटी गांव का रहने वाला है। 
विज्ञापन

बिहार और झारखंड के साइबर ठग यूपी के विभिन्न शहरों में कॉल सेंटर खोलकर ऑनलाइन ठगी कर रहे हैं। उनका नेटवर्क यूपी के विभिन्न शहरों में फैला हुआ है। ठग एटीएम का नवीनीकरण कराने और बीमा पॉलिसी में बोनस मिलने के नाम पर बैंक के खाताधारक को फोन करते हैं। उनसे घुमा फिराकर बात करके वह उसका एटीएम का कोड पूछ लेेते हैं। बरेली और मेरठ समेत यूपी के तमाम शहरों में साइबर ठगी के दर्जनों मामले सामने आ चुके हैं। बरेली पुलिस ने नाइजीरियन स्टाइल में ठगों की एक कंपनी 30 जुलाई को पकड़ी थी। इन ठगों के देश भर की बैंकों में फर्जी नाम से खाते होने की बात जानकारी में आई थी। मेरठ और बुलंदशहर में साइबर ठगी के कई मामलों की जांच कर रही वहां की क्राइम ब्रांच ने यूनियन बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा की विभिन्न शाखाओं के प्रबंधक और अन्य स्टाफ से संपर्क कर साइबर ठगी के तरीके समझने की कोशिश की। तीन दिन रुकने के बाद क्राइम ब्रांच मेरठ चली गई। बरेली ट्रेड यूनियन फेडरेशन के महामंत्री संजीव मेहरोत्रा ने बताया कि बैंकों से साइबर ठगी के बारे में क्राइम ब्रांच टीम को पूरा सहयोग किया गया। उनको एटीएम और ऑनलाइन खरीदारी से ठगी के तरीके बताए गए ताकि साइबर ठगों को आसानी से पकड़ा जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed