{"_id":"57ec1dfd4f1c1b537c575b1e","slug":"max-tire-bursts-fired-in-a-deep-trench-three-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"टायर फटने से गहरी खाई में पलटी मैक्स, तीन मरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टायर फटने से गहरी खाई में पलटी मैक्स, तीन मरे
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Thu, 29 Sep 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरगंज/फतेहगंज पश्चिमी। दो दर्जन यात्रियों से भरी तेज रफ्तार डग्गामार मैक्स बुधवार सुबह फतेहगंज पश्चिमी थाने से आगे टायर फटने से कई पलटे खाती हुई बारह फुट गहरी खाई में जा गिरी। भीषण हादसे में सात माह की मासूम बच्ची, एक यात्री और एक साइकिल सवार समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 12 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस के अलावा हाईवे और निजी हास्पिटल की एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल और बरेली के अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
महिंद्रा मैक्स यूपी25एटी-2286 दो दर्जन से ज्यादा यात्री भरकर मीरगंज से बरेली चौपला जा रही थी। चार-पांच सवारियां पीछे भी लटकी हुई थीं। नंबर कटने से बचाने के लिए बुधवार सुबह लगभग 10 बजे तेज रफ्तार मैक्स फतेहगंज पश्चिमी थाने से आगे रबर फैक्ट्री कालोनी के दूसरे गेट के सामने अचानक अगला टायर फटने से बेकाबू हो गई। कई पलटे लेती हुई गाड़ी हाईवे के बायीं तरफ 10-12 फुट गहरी खाई में जा गिरी। ड्राइवर-हेल्पर तो कूदकर भाग गए लेकिन ज्यादातर यात्री मैक्स में ही फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद चीखपुकार मच गई। मैक्स सवार मीरगंज के गांव नथपुरा के 45 वर्षीय महेंद्र गंगवार और मीरगंज से सटे मौर्यनगर मोहल्ले के ओमवीर की सात महीने की बेटी नीलम ने अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं मैक्स की चपेट में आकर शाहजहांपुर के थाना मीरानपुर कटरा के गांव हरहरपुर का रिश्तेदारी में आया 19 वर्षीय साइकिल सवार युवक अरुण कुमार पुत्र पुत्तूलाल भी साइकिल समेत खाई में जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल पहुंचने से पहले एंबुलेंस में उसकी भी मौैत होे गई। घायलों में मौर्यनगर मीरगंज के ओमवीर के कूल्हे और पैर में फ्रैक्चर है। पत्नी गीता का हाथ टूट गया है और चार साल की मासूम बेटी मानसी को भी गहरी चोटें आई हैं। दर्जन भर अन्य घायलों को गंभीर हालत में 108 एंबुलेंस और हाईवे, प्राइवेट एंबुलेंसों से जिला अस्पताल और बरेली के प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
आरटीओ, पुलिस की कृपा से दौड़ रहे 80 डग्गामार वाहन
मीरगंज। आरटीओ, पुलिस की कृपा से हाईवे के अकेले बरेली-मीरगंज-मिलक रूट पर ही 80 से ज्यादा डग्गामार वाहन सुबह से देर रात तक बेखटक दौड़ रहे हैं। नंबर लेने और ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को बैठाने के चक्कर में इनके ड्राइवर बीसियों साल पुरानी गाड़ियों को तेज रफ्तर से हाईवे पर दौड़ाते हैं। हड़बड़ी, लापरवाही में अक्सर एक्सीडेंट कर बैठते हैं और लोगों की जान चली जाती है। इन वाहनों में मौत या घायल होने के बाद वैध यात्रा न होने के कारण पीड़ितों को किसी तरह का क्लेम भी नहीं मिल पाता। रास्ते में कई थाने और चौकी पड़ते हैं पर किसी की क्या मजाल जो इन वाहनों को रोक ले।
विज्ञापन
पेशी को जा रहे थे नथपुरा के महेंद्र
मीरगंज। मृतकों में शामिल नथपुरा के महेंद्रपाल काश्तकार थे और चार भाइयों में सबसे छोटे थे। अपने पीछे पत्नी सुशीला और दो बेटों 16 साल के केशव व दस साल के मोहित को छोड़ गए हैैं।
शाम को भरे गए पंचनामे
मीरगंज। हादसा बुधवार सुबह दस बजे हुआ। फतेहगंज पश्चिमी पुलिस शाम साढ़े चार बजे जिला अस्पताल पहुंच सकी। तब तक तीनों लाशें मोरचरी में ही रखी रहीं। पंचनामा न भरे जाने से पोस्टमार्टम की कार्रवाई भी शुरू नहीं हो सकी। मृतकों के घरवालों में इससे आक्रोश दिखा।
बाइकें भिड़ीं, दो घायल
मीरगंज। नंदगांव का सुरजीत गांव के ही रूपकिशोर को प्लेटिना बाइक पर बैठाकर साप्ताहिक बाजार जा रहा था। सिरौली चौराहे पर सामने से आ रही ट्रिपिल राइडर्स की तेज रफ्तार पैशन प्रो बाइक अनियंत्रित होकर सुरजीत की बाइक से जा टकराई। भिड़ंत में सुरजीत और रूपकिशोेर गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सवार लड़कों को भी चोटें आईं लेकिन वह बाइक उठाकर तहसील की तरफ भाग गए। उनकी बाइक पर रखी बियर की पेटी सड़क पर बिखर गई। बताया गया कि तीनों सुजातपुर गांव की बारात में बियर की पेटी लेकर जा रहे थे।
दो बसें भिड़ीं, 15 मुसाफिर घायल
घायलों में ज्यादातर कालेज स्टूडेंट्स, दोनों बसों के ड्राइवर-हेल्पर फरार
शाही। शाही-बहेड़ी रूट की दो प्राइवेट बसों की पहले नंबर उठाने की हड़बड़ी में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक कालेज के छह स्टूडेंट्स समेत करीब पंद्रह यात्री घायल हो गए।
बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे बहेड़ी से शाही आ रही तेज रफ्तार बस शाही से बहेड़ी जा रही दूसरी बस से टकरा गई। हादसा रम्पुरा चौराहे से आगे डिग्री कालेज के सामने हुआ। गनीमत रही कि शाही से चलने वाली बस की रफ्तार कम थी। दोनों बसों के ड्राइविंग साइड के शीशे टूट गए और अगले हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। संयोग यह भी रहा कि बहेड़ी प्रताप इंटर कालेज के 15-20 स्टूडेंट्स रम्पुरा चौराहे पर ही उतर गए थे। बस में गांधी इंटर कालेज के 15-15 विद्यार्थी और 7-8 अन्य यात्री ही सवार थे। गंभीर रूप से घायलों में बुझिया जागीर की छात्रा पूनम, राबिया, संगीता, ज्वालापुर के चांदबाबू और मुसाफिरों में हाजी उस्मान खां, सुबेश खां शामिल हैं। गंभीर घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। बाकी घायलों की स्थानीय अस्पतालों और प्राइवेट डाक्टरों से मरहम-पट्टी कराई गई। चंद कदम दूर शाही थाने से पुलिस को आने में एक घंटा लग गया। हादसे के बाद ड्राइवर-हेल्पर कूदकर भाग गए। देर शाम तक पुलिस ने तहरीर न मिलने का बहाना करते हुए कोई कार्रवाई नहीं की है। इस भिड़ंत में शाही से बहेड़ी जा रही बस के पीछे चल रहे सोरहा के वाहिद हुसैन भी घायल हो गए। उनकी बाइक आगे चल रही बस में जा घुसी।
अभियान आज से
डग्गामार वाहनों के खिलाफ मीरगंज सर्किल के चारों थानों में विशेष अभियान गुरुवार से छेड़ा जा रहा है। मियाद पूरी कर चुके और जरूरी दस्तावेज न दिखा पाने वाले सभी वाहनों को या तो सीज किया जाएगा या उनका चालान किया जाएगा। पुलिस कर्मियों की संलिप्तता पाई गई तो उन पर भी कार्रवाई होगी। - गिरीश कुमार सिंह, सीओ मीरगंज
टेंपो पलटने से चार यात्री दबे
हाफिजगंज। टेंपो पलटने से इसमें चार लोग दबकर बुरी तरह घायल हो गए। चीखपुकार पर पहुंचे लोगो ने इन्हें बाहर निकालकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बरेली से यात्रियों को लेकर टेंपो सेंथल जा रहा था। सेंथल तिराहे पर टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें सवार लाडपुर के मोहम्मद शाह और गांव बढे़पुरा निवासी नन्ही देवी समेत चार लोग बुरी तरह घायल हो गए। भागते चालक को ग्रामीणों ने पुलिस को सौंप दिया है।