फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Married, two years together, refuse relationships now

शादी की, दो साल साथ रखा, अब संबंधों से इंकार

Thu, 29 Jun 2017 01:30 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Thu, 29 Jun 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
Married, two years together, refuse relationships now
Married, two years together, refuse relationships now - फोटो : बरेली, अमर उजाला
शादी के दो साल बाद साजिश का शिकार हुई विवाहिता इंसाफ के लिए भटक रही है। बिहारीपुर स्थित आर्य समाज मंदिर में शादी के बाद वह दो साल तक दिल्ली में पति के घर में रही, लेकिन अब ससुर और परिवार पहचानने से इंकार कर रहा है। परिवार उन तस्वीरों को भी नकार रहा है, जिनमें उसका पति मंगलसूत्र पहना रहा है। यहां तक कि पिछले नौ महीनों से पीड़िता का पति भी लापता है। पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय में इंसाफ की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन

यह प्रकरण परिवार परामर्श केंद्र भेजा गया। काउंसलर खलील कादरी ने बुधवार को पीड़िता के पति और ससुर को सुनवाई के लिए बुलवाया था, लेकिन वह पहुंचे नहीं। अब काउंसलर दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने की तैयारी कर रहे हैं। एफ-3 ब्लॉक नंबर 24 कल्याण दास दिल्ली के रहने वाले अनूप कश्यप पुत्र सुभाष चंद्र की दादी अलखनाथ मंदिर के पास मुहल्ला जटवारा में रहती है। पड़ोस में यादव जाति का परिवार रहता था, जिनकी बेटी से उनका प्रेम संबंध हो गया। पीड़िता ने बताया कि पहले दोनों के परिवार शादी के लिए तैयार नहीं थे, हालांकि बाद में वह मान गए और आर्य समाज मंदिर बिहारीपुर में दोनों का विवाह हुआ। इसके बाद दोनों दिल्ली जाकर रहने लगे। 
विज्ञापन


पति है फार्मासिस्ट
पीड़िता ने बताया कि उसका पति मैक्स अस्पताल में फार्मासिस्ट और ससुर एलएनजीपी अस्पताल में कार्यरत हैं। पीड़िता के अनुसार, उसे बाहरी लोगों से मिलने नहीं दिया जाता था। ससुर की बंदिश थी कि घर की महिलाएं किसी से नहीं मिलेंगी। एक तरह से उसे कैद में ही रखा जाता रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पति पिथौरागढ़ में, अब दूसरी शादी की तैयारी 
पीड़िता के मुताबिक, 28 अगस्त 2016 को अचानक उसका पति लापता हो गया। दिल्ली में गुमशुदगी भी दर्ज करवाई गई। वह पति को ढूंढने के लिए भटकती रही, लेकिन ससुर और परिवार परेशानी में नजर नहीं आया। शक होने पर उसने पति के रिश्तेदारों से पूछताछ की तो सामने आया कि ससुर ने ही उसके पति को पिथौरागढ़ में रखा हुआ है। अब उसकी दूसरी शादी की तैयारी की जा रही है। काउंसलर चाहते हैं कि दोनों पक्षों की सामने बैठाकर बात करवा दी जाए, लेकिन पति का पक्ष सामने नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed