{"_id":"56fad3fb4f1c1b8e1af00f9f","slug":"mafia-don-babloo-henchmen-of-pain-in-the-tooth-pick","type":"story","status":"publish","title_hn":"माफिया डॉन बबलू के गुर्गे के दांत में उठा दर्द","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
माफिया डॉन बबलू के गुर्गे के दांत में उठा दर्द
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Wed, 30 Mar 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
सेंट्रल जेल में सजा काट रहे माफिया डॉन बबलू श्रीवास्तव के गुर्गे कमल सैनी के दांत में मंगलवार सुबह के समय दर्द उठा। उसे कड़ी सुरक्षा के बीच सेंट्रल जेल से निकालकर जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका मेडिकल चेकअप हुआ। चेकअप में पाया गया कि कमल के दांत के जबड़े के नीचे इन्फेक्शन हो गया। जिससे उसे दर्द हो रहा था। चेकअप के दौरान उसकी सुरक्षा में जेल कर्मियों के अलावा इज्जतनगर थाने की फोर्स भी मौजूद रही। माफिया डॉन के गुर्गे के अस्पताल में आने पर कई लोग उसे देखने पहुंच गए। जिससे काफी भीड़ भाड़ भी हो गई। चेकअप के बाद सुरक्षा के बीच फिर से सेंट्रल जेल में ले जाकर कमल सैनी को बंद कर दिया गया। यहां बता दें कि कमल सैनी माफिया डॉन का साथ देने में पिछले 18 साल से जेल में बंद है।
विज्ञापन