फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   loot

छह बैल लूट ले गए, चार पर एफआईआर

Fri, 12 Dec 2014 01:11 AM IST
अांवला/बरेली
अांवला/बरेली Updated Fri, 12 Dec 2014 01:11 AM IST
विज्ञापन
loot
बझेड़ा गांव के पास दबंगों ने भूवलियों की बैलगाड़ी में जुते छह बैल तमंचे से धमका लूट ले गए। पुलिस ने आरोपियों के घरों के ताले तुड़वाकर बैल बरामद कर चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


 
बदायूं के आसफपुर रोड बिसौली के कप्तान सिंह ने बताया कि वह बाजारों में तंबू लगाकर लौहे के उपकरण बनाकर बिक्री करते हैं। इसी से उनका जीविकोपार्जन होता है। उन्होंने बताया कि बुधवार को वह अपने बहनोई राजेंद्र, महेंद्र, बहन माया, कमला और पत्नी सुमन व  बच्चों के साथ तीन बैैल गाड़ियों से रामनगर की बाजार जा रहे थे।
विज्ञापन


 आरोप है कि बझेडा गांव के पास उसी गांव विजय, चरन सिंह, विश्राम सिंह और कृष्णपाल तमंचे लेकर पहुंचे। इसके बाद उनके बच्चों को जान से मारने की धमकी देते हुए गाड़ी में जुते छह बैल लूट ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। इस पर एसएसआई अनूप राठी ने पुलिस बल के पहुंचकर आरोपियों के घरों के ताले तुड़वाकर बैलों को बरामद कर लिया। एसएसआई ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ  लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed