{"_id":"2d412f1a213bb8b9bb253c12b14013e1","slug":"loot-hindi-news-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर लौट रहे सर्राफ को लूट लिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर लौट रहे सर्राफ को लूट लिया
नवाबगंज/बरेली
Updated Thu, 08 Jan 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकान बंद करके घर लौट रहे एक सर्राफ को रोककर दो बाइकों पर सवार पांच बदमाशों ने दो किलो चांदी, दो तोला सोना और 28 हजार रुपये नकद लूट लिए। सर्राफ के विरोध करने पर तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और फायरिंग करते हुए भाग गए। सड़क पर दिनदहाड़े हुई इस लूटपाट का मुकदमा पुलिस ने चोरी की धाराओं में दर्ज किया है।
हाफिजगंज थाना क्षेत्र के गांव अहमदाबाद में रहने वाले फरियाद हुसैन की देवरनियां इलाके के गुना हट्टू गांव में सर्राफे की दुकान है। मंगलवार शाम चार बजे दुकान बंद कर फरियाद बाइक पर घर लौट रहे थे तभी मुझौना अड्डे के पास दो बाइकों पर आए पांच बदमाशाें ने तमंचा दिखाकर उन्हेें रोक लिया। पहले मोबाइल और बाइक की चाबी छीनी और फिर जेब में रखे 28 हजार रुपये निकाल इसके बाद बैग में रखी दो किलो चांदी और दो तोला सोना भी लूट लिया। फरियाद ने विरोध किया तो बदमाशों ने जान से मारने की धमकी देते हुए तमंचे से कई फायर कर दिए। इससे आसपास से निकल रहे राहगीर भी दहशत में आ गए। लुटेरे फरियाद की दुकान और अलमारी की चाबी भी ले गए। वारदात के बाद फरियाद ने गुना हट्टू में अपनी दुकान पर आकर लोगाें को लूट की जानकारी दी। दुकान पर दो लोगों को बैठाकर घर लौटा और फिर परिवार के लोगों को साथ लेकर रात नौ बजे कोतवाली में घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया लेकिन रिपोर्ट चोरी की धाराओं में दर्ज की।
फरियाद ने मंत्री से की फरियाद
सर्राफ के साथ दिनदहाड़े हुई लूट की तहरीर पुलिस ने एक तरफ डाल दी। बताया जाता है कि पुलिस ने फरियाद पर जोर डालकर दूसरी तहरीर ली जिसमें पेशाब करते समय बाइक से आभूषणों से भरा थैला चुरा लिए जाने का जिक्र है। इसी पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। चूंकि राज्यमंत्री भगवत सरन गंगवार भी अहमदाबाद गांव के हैं, इसलिए फरियाद ने उन्हें पुलिस के रवैये की जानकारी दी। उन्हाेंने फरियाद को गुरुवार को नवाबगंज बुलाया है।
विज्ञापन
आज ही पदभार संभाला है। घटना की जांच कराई जाएगी। मामला अगर लूट का पाया जाता है तो मुकदमा तरमीम कर दिया जाएगा। - नरेश कुमार, सीओ
लूट को चोरी बताने में माहिर है पुलिस
पुलिस का ये खेल नया नहीं है। इससे पहले भी ग्राम टांडा सादात निवासी तौफीक को बदमाशों ने छह दिसंबर को इसी स्थान के पास लूटा था जिसे पुलिस ने चोरी में ही दर्ज किया था। इसके अलावा 16 दिसंबर को नेशनल हाईवे पर रह रहे स्पेयर पार्ट्स विक्रेता हाजी शाकिर मलिक के घर हुई लूट को भी पुलिस ने चोरी में ही दर्ज किया था। इनमें से किसी घटना का खुलासा भी नहीं हुआ।