फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Locked Lucknow MLA then opened toilets

लखनऊ विधायक को फोन किया तब खुला शौचालय

Thu, 23 Mar 2017 01:55 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 23 Mar 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
Locked Lucknow MLA then opened toilets
hospital
जिला अस्पताल के स्टाफ का अड़ियल रवैया और आशा बहुआें की दबंगई फिर सामने आ गई। बच्चा वार्ड का शौचालय प्रयोग करने से स्टाफ नर्स ने आशा संगठन की अध्यक्ष को मना कर दिया। दोनों पक्षों में खूब झगड़ा हुआ। वार्ड में तैनात स्टाफ नर्स अपनी जिद पर अड़ी रहीं और शौचालय प्रयोग नहीं करने दिया। वहीं, आशा बहू भी वार्ड का शौचालय प्रयोग करने के लिए सीएमओ से लेकर प्रमुख अधीक्षक तक के कमरे में शिकायत करने पहुंच र्गइं। विधायक को लखनऊ फोन कर दिया गया। आखिरकार आशा बहू ने बच्चा वार्ड के शौचालय का ताला खुलवाकर प्रयोग किया।
विज्ञापन

आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री संगठन की अध्यक्ष रामश्री गंगवार अपनी मरीज कमला का इलाज कराने जिला अस्पताल पहुंची। यहां अचानक रामश्री को शौचालय की जरूरत पड़ी तो काफी घूमने के बाद वह बच्चा वार्ड में चली गईं। यहां तैनात नर्स इंचार्ज डेजीलाल ने उन्हें रोक दिया। बोलीं कि यह सार्वजनिक शौचालय नहीं है। आरोप है कि शौचालय में ताला डलवा दिया गया। आशा रामश्री ने खूब झगड़ा किया और अन्य आशाआें को भी बुलवा लिया। इसके बाद वे सीएमओ से शिकायत करने पहुंचीं, लेकिन उन्होंने जिला अस्पताल का मामला होने के चलते सहायता करने से मना कर दिया। आशा प्रमुख अधीक्षक के पास गईं तो उन्होंने भी असमर्थता जता दी। इस पर आशा ने दोबारा वार्ड में जाकर विधायक केसर सिंह को फ ोन किया। विधायक से बात करवाने की आशा ने कोशिश की तो स्टाफ ने मना कर दिया। आखिरकार काफी झगड़े के बाद स्टाफ नर्स को ताला खोलना पड़ा। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एके गौतम ने कहा कि वार्ड के शौचालय में बाहरी लोग नहीं जा सकते हैं। उनके लिए सार्वजनिक शौचालय है। 
विज्ञापन


सार्वजनिक शौचालय की तो सुविधा ही नहीं 
जिला अस्पताल में सार्वजनिक शौचालय के नाम पर एक शौचालय है जो मोर्चरी के पास है। यहां लोग शौचालय जाने से डरते हैं। दूसरे परिसर में पूर्व विधायक भगवत सरन गंगवार ने एक शौचालय बनवाया है, लेकिन इसमें जाने पर पैसे लगते हैं। महिला अस्पताल में भी कोई सार्वजनिक शौचालय नहीं है। ऐसे में महिलाएं खासी परेशान रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed