फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Larger bypass beaten by police ties , two arrested

बड़ा बाईपास सिपाही को बंधकर बनाकर पीटा, दो गिरफ्तार

Wed, 24 Aug 2016 12:49 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Wed, 24 Aug 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
बड़ा बाईपास पर लालपुर गांव के पास शिव शक्ति ढाबे के मालिक ने अपने साथियों के साथ मिलकर सिपाही नीरज कुमार को बंधक बनाकर पिटाई कर दी। चौकी इंचार्ज अहलादपुर सिद्धांत शर्मा ने सिपाही को मुक्त कराकर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि मामले में नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस सिपाही के बाकी हमलावरों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन

मंगलवार को आधी रात के बाद कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि ट्रक में गौवंशीय पशु लाए जा रहे हैं। ट्रक बड़ा बाईपास से रामपुर की तरफ जा रहा है। सूचना पर बड़ा बाईपास पर सिपाहियों को लगा दिया गया। सिपाही नीरज कुमार लालपुर गांव के पास शिव ढाबे के पास लगे थे। उनके पास प्राइवेट कार थी। नीरज ने कार ढाबे के सामने खड़ी कर और ट्रक आने का इंतजार करने लगे। इस दौरान ढाबे का मालिक ऋषभ शर्मा ने कार ढाबे के सामने से हटाने को लेकर सिपाही से उलझ गया। ऋषभ का कहना था कि कार उनके ढाबे के सामने नहीं खड़ी होगी। जबकि सिपाही का कहना था कि वह सरकारी काम से खड़ा है। वह कार को ढाबे के सामने से नहीं हटाएगा। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर ऋषभ ने अपने साथी लालपुर गांव निवासी हरिओम उर्फ नरेंद्र पटेल, अशोक कुमार और संजय कुमार समेत आठ लोगों को बुला लिया। सिपाही को सभी लोग पकड़कर ढाबे के अंदर ले गए। ढाबे में सिपाही को बंधक बनाकर पिटाई की गई। किसी तरह से सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज ने मौके पर पहुंचकर सिपाही को मुक्त कराया। साथ ही ऋषभ और हरिओम को गिरफ्तार करके थाने ले आए। हरिओम होमगार्ड कमांडेंट की गाड़ी चलाता है। वह थाने में भी सिपाही को वर्दी उतरवाने की धमकी देने लगा। प्रभारी निरीक्षक रामगोपाल शर्मा ने बताया कि सिपाही को लात-घूंसों से पीटा गया है। सिपाही की तरफ से नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके बाकी की तलाश की जा रही है। ऋषभ महाराजा अग्रसेन नगर, थाना बारादरी का रहने वाला है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed