फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Krgana theft of 20 million in the manager 's house

करगैना में मैनेजर के घर 20 लाख की चोरी

Tue, 12 Jul 2016 01:12 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Tue, 12 Jul 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
ताबड़तोड़ घटनाओं पर भी पुलिस के सचेत न होने से चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब दिनदहाड़े घटनाएं हो रही हैं। करगैना में एक प्राइवेट कंपनी के मैनेजर के घर पर चोर छत का जाल काटकर अंदर घुस गए और 20 लाख रुपए की कीमत के आभूषण और सामान चुराकर ले गए। मैनेजर ने सुभाषनगर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मारुति नगर इलाके में 62 वर्षीय रमेश चंद्र शर्मा अपनी पत्नी उमा संग रहते हैं। उनके बेटे पुष्पेंद्र नोएडा में एक मार्केटिंग कंपनी में मैनेजर हैं, साथ ही बहू भी प्राइवेट नौकरी कर रहीं हैं। बेटे पुष्पेंद्र ने बताया कि  रविवार को उनके मौसेरे भाई की सगाई का कार्यक्रम था, जिसमें शामिल होने के लिए वह दोनों घर आए थे। घर में आभूषण व अन्य सामान भी मौजूद था। उन्होंने बताया कि दोपहर को वह पिता, मां और पत्नी के साथ राजेंद्र नगर कार्यक्रम में चले गए। शाम साढ़े चार बजे जब वह लौटे तो देखा कि मेनगेट का ताला टूटा हुआ था। कमरे में रखी लोहे की अलमारी टूटी मिली। बेटे पुष्पेंद्र ने बताया कि अलमारी में रखे चार सोने की चूड़ी, चार टॉप्स, एक मंगलसूत्र, कान के एक जोड़ी झाले, चार पाजेब, बैंक पासबुक और तीन लैपटॉप, दो डेबिट कार्ड समेत अन्य करीब 20 लाख रुपए कीमत का सामान चोरी करके ले गए। रमेश चंद्र ने बताया कि चोर छत के जाल को काटकर आंगन में उतर आए और फिर कमरे में घुसकर सामान चोरी करके मेन गेट से भाग गए। 
विज्ञापन


एक टीम घटना स्थल की जांच कर आई है, जल्द ही चोरों का पता लगाया माल बरामद कराया जाएगा।- उमेश सिंह , प्रभारी थानाध्यक्ष 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed