{"_id":"c2d1ce55f2a34d91dc71e8cd33aaf95a","slug":"king-market-stores-in-three-locks-todeh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजा मार्केट में तीन दुकानों के ताले तोडे़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजा मार्केट में तीन दुकानों के ताले तोडे़
बरेली
Updated Tue, 19 Jan 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पुलिस ने सर्द रातों में चोरी की वारदातें रोकने के लिए कोई प्लान अब तक नहीं बन पाया है। नतीजतन आए दिन चोरी हो रही है। रविवार रात भी चोरों ने सुभाषनगर की राजा मार्केट की दो दुकानों से लाखों का माल पार कर ले गए। चोर तीसरी दुकान के सिर्फ ताले तोड़ पाए।
रविवार आधी रात के बाद सुभाषनगर में जंक्शन रोड स्थित राजा मार्केट में दीपक कुमार की कॉस्मेटिक्स शॉप के ताले चोरों ने तोड़ दिए। चोर दुकान से ढाई हजार रुपये और करीब सात हजार रुपये का सामान ले गए। इसी मार्केट में चोरों ने ग्रीश मेहरोत्रा की दुकान के ताले भी तोड़ लिए। उनकी दुकान से चोर 12 हजार रुपये और 60 हजार रुपये का सामान ले गए। यहीं आशीष अग्रवाल के किराना स्टोर के ताले भी चोरों ने तोड़ दिए। हालांकि, इस दुकान से चोर कुछ ले नहीं जा पाए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना कर चोरों को पकड़ने का आश्वासन दिया है। एसओ सतीश यादव ने बताया कि चोरों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।