{"_id":"57b8b69e4f1c1bc61a6eba16","slug":"kidnapped-boy-s-body-was-dumped-in-the-bushes","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्याकर झाड़ियों में फेंक दी अपहृत बच्चे की लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्याकर झाड़ियों में फेंक दी अपहृत बच्चे की लाश
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Sun, 21 Aug 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारादरी इलाके की कुसुमनगर कालोनी से अपहृत बालक मुनीश का शव शनिवार को वहीं एक प्लाट में झाड़ियों के बीच पड़ा मिला। उसकी हत्या कर दी गई है। 13 अगस्त को दिनदहाड़े मुनीश का उस समय अपहरण कर लिया गया था, जब वह कुसुमनगर कालोनी में चीनी के गुल्ले (बुढ़ियाकाता) बेच रहा था। शव कई दिन पुराना होने से बुरी तरह सड़ चुका था, जिसका काफी हिस्सा जानवर नोचकर खा गए थे। इस कारण यह स्पष्ट नहीं हो सका कि बालक मुनीश की हत्या कैसे की गई थी? पिता अशोक कुमार ने अपने दो रिश्तेदार पिता-पुत्र के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के पीछे रुपये के लेन-देन को लेकर हुआ विवाद बताया गया था। मगर शनिवार देर रात तक इस घटना की असल वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
बारादरी थाना क्षेत्र के हरुनगला निवासी अशोक कुमार कश्यप का 12 वर्षीय बेटा मुनीश साइकिल पर फेरी लगाकर चीनी के गुल्ले (बुढ़ियाकाता) बेचता है। रोज की तरह 13 अगस्त की सुबह वह साइकिल पर घर से निकला था, जिसके बाद वह घर नहीं लौटा तो परिवारवालों ने उसके मोबाइल पर संपर्क किया तो बंद निकला। फिर तो मुनीश की तलाश शुरू कर दी गई। कुछ पता नहीं चला तो सूचना रुहेलखंड पुलिस चौकी में दे दी गई। उधर, ग्रीनपार्क से सटी कुसुमनगर कालोनी में एक लावारिस साइकिल पड़ी होने की सूचना रुहेलखंड चौकी पुलिस को दी। पुलिस के बताने पर परिवारीजनों ने जाकर देखा तो साइकिल मुनीश की निकली। मुनीश के पिता अशोक की तहरीर पर उनके समधी नदोसी गांव के सीताराम और उसके बेटे सोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। घटना के पीछे रुपये के लेन-देन को लेकर हुआ विवाद बताया जाता गया। अशोक के मुताबिक उन्हें सीताराम ने चैन से न रहने देने की धमकी थी।मुनीश को कुसुमनगर में जहां से अगवा किया गया था वहीं करीब 10 मीटर की दूरी पर एक खाली प्लाट पड़ा है, जिसमें झाड़ियां खड़ी हैं। शनिवार अपराह्न करीब तीन बजे उसी प्लाट में झाड़ियों के बीच होकर कालोनी के तीन-चार बच्चे निकल रहे थे। उन्होंने कुत्तों को मांस नोचते देखा, जिससे बुरी तरह बदबू निकल रही थी। बच्चों के बताने पर आसपास के कई लोग इकट्ठे हो गए। उनकी सूचना पर रुहेलखंड चौकी प्रभारी रवि शंकर यादव ने मौके पर देखा तो एक बच्चे की सड़ी गली लाश पड़ी थी, जिसका ऊपरी कुछ हिस्सा कुत्ते नोचकर खा गए थे। शव एक प्लास्टिक के बैग में रखकर फेंका गया था। पुलिस की सूचना पर वहां पहुुंचे अशोक और उनके घर वालों ने कपड़ों के आधार पर शव की शिनाख्त मुनीश के रूप में की। इसकी चर्चा फैली तो पार्षद अनीता यादव के पति रजनीश यादव उर्फ राजू समेत इलाके के तमाम लोग जमा हो गए। एसएसपी आरके भारद्वाज और एसपी सिटी समीर सौरभ ने मौका मुआयना किया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। शाम को फील्ड यूनिट ने भी मौके पर जाकर छानबीन की।
कई बिंदुओं को लेकर घटना की छानबीन की जा रही है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई है। बालक को कैसे मारा गया यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्पष्ट हो सकेगा। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। - समीर सौरभ, एसपी सिटी