{"_id":"5532a61eacf33d6b211896bc8289bac8","slug":"kidnap-hindi-news-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर अपहरण, सोती रही पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे पर अपहरण, सोती रही पुलिस
बरेली
Updated Fri, 06 Feb 2015 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मद मियां और शाकिर छात्रा को फरीदपुर से पहले गौसगंज रेलवे फाटक के पास गन्ने के खेत में ले गए। वहां पहले मोहम्मद मियां और फिर शाकिर ने छात्रा के साथ रेप किया। इसी बीच गाड़ी का मालिक सगीर भी मौके पर पहुंच गया। उसने भी छात्रा के साथ शारीरिक संबंध बनाए। चौथा शख्स कौन था, पुलिस भी अभी तक इसके बारे में पता नहीं लगा पाई है। पकड़े गए मुख्य आरोपी ने पुलिस को बरेली जाने की बात नहीं बताई है। सवाल यह खड़ा हो रहा है कि हाइवे से सरेराह कार सवार तमंचे के बल पर छात्रा का अपहरण करके ले गए, लेकिन पुलिस कहां सोती रही। बरेली के पुराने शहर का वह होटल कौन सा है, जिसमें छात्रा से रेप हुआ। पुलिस छात्रा को लेकर पुराने शहर में घूमती रही, लेकिन वह बता ही नहीं पाई। बताया यह जा रहा है कि छात्रा को अगवा करने में इस्तेमाल की गई जाइलो कार से ही मोहम्मद मियां सब्जी और फल ले जाता था। वह और दूसरा आरोपी पुलिस के कब्जे में है। एसपी देहात ने देर रात को आरोपी से फरीदपुर कोतवाली पहुंचकर पूछताछ की। उन्होंने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी को पकड़ लिया जाएगा।
छेड़छाड़ रोकने को गश्त कराएं
फरीदपुर। छात्रा के परिवार वालों ने सीओ से छात्राआें के साथ हो रही छेड़छाड़ को रोकने के लिए गश्त कराने की मांग की।
घटना के बाद पीड़ित परिवार वालाें ने सीओ मनोज पांडेय से मांग की कि स्कूल जाने वाले वाली छात्राओं के साथ कस्सावान, बक्सरिया, मेन रोड व कानूनगोयान में छेड़छाड़ होती रहती है। सीओ मनोज पांडेय ने आश्वासन दिया कि स्कूल समय में पुलिस पिकेट को बढ़ा दिया जाएगा और शोहदों पर कठोर कार्रवाई होगी।