फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Khusrau degree rise in college lab Sholay

खुसरो डिग्री कॉलेज की लैब में उठ शोले

Sun, 20 Mar 2016 02:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Sun, 20 Mar 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
Khusrau degree rise in college lab Sholay
अाग लगी
शार्ट सर्किट से खुसरो मैमोरियल पीजी कॉलेज के कंप्यूटर लैब में आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना के समय परीक्षा चल रही थी। आग के शोले देखकर परीक्षार्थी कमरों से बाहर निकल आए। फायर बिग्रेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रबंधन के मुताबिक आग से सात लाख का नुक सान हुआ है। फायर विभाग के अधिकारी आग से हुए नुकसान का आंकलन कर रहे हैं। शनिवार को अपरान्ह करीब साढ़े चार सीबीगंज स्थित खुसरो मैमोरियल पीजी कॉलेज में बीएससी तृतीय वर्ष की मैथ की परीक्षा चल रही थी। करीब 250 परीक्षार्थी कॉलेज में परीक्षा दे रहे थे। इस दौरान कॉलेज के चपरासी महेंद्र ने कंप्यूटर लैब से धुंआ निकलते देखा। महेंद्र से शोर मचाने पर सभी लोग लैब की तरफ दौड़े। कमरा खोलकर देखा तो उसमें से आग की लपटें उठ रही थीं। सूचना पर फायर बिग्रेड की टीम ने करीब एक की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कॉलेज की लैब में आग लगने से परीक्षार्थियों में दहशत फैल गई। प्रबंधतंत्र ने परीक्षार्थियों से शांतिपूर्वक परीक्षा देने की अपील की। फिर भी परीक्षार्थी दहशत के साए में ही परीक्षा देते रहे। कॉलेज के चीफ प्राक्टर पुष्पेंद्र गंगवार ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगने पर चालीस कंप्यूटर, फर्नीचर, रिकार्ड आदि जलकर राख हो गया है। आग से उसका करीब सात लाख रुपये का नुकसान हुआ है। एफएसओ ने बताया कि खुसरो कॉलेज की लैब में आग लगने के नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed