{"_id":"5987771f4f1c1b01378b4634","slug":"karti-s-death-in-child-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंभे में उतरे करंट से बच्ची की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खंभे में उतरे करंट से बच्ची की मौत
बरेली
Updated Mon, 07 Aug 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरेली।
कैंट क्षेत्र में रविवार दोपहर टॉफी लेेने दुकान पर जा रही बच्ची खंभे में उतरे करंट की चपेट में आ गई। बेहोशी की हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
कैंट क्षेत्र के गांव चनेहटी में ठाकुरदास परिवार के साथ रहते थे। रविवार दोपहर करीब बारह बजे उनकी तीन साल की बेटी राधिका टॉफी लेने के लिए दुकान जा रही थी। रास्ते में वह सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। खंभे में उतरे करंट के झटके से वह बेहोश होकर वहीं गिर गई। यूपी 100 पुलिस उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि हादसा बिजली विभाग की लापरवाही से हुआ है। इस खंभे में अक्सर करंट उतर आता है, लेकिन विभाग ध्यान नहीं दे रहा है।
करंट से हुईं मौत
केस एक
देवरनियां क्षेत्र के गांव सिधौरा निवासी 40 वर्षीय होरी लाल उर्फ हेतराम शनिवार शाम पांच बजे खेत पर जा रहे थे। रास्ते में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर उन पर गिर गया। करंट लगने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
केस दो
भमोरा क्षेत्र के गांव बिहारीपुर निवासी 45 वर्षीय केदार शुक्रवार को खेत पर काम कर रहे थे। इसी दौरान उन पर हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया था। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।