फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kanvdia themselves as police monitoring

खुद कांवड़िए बनकर नजर रखे है पुलिस

Tue, 26 Jul 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Tue, 26 Jul 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
Kanvdia themselves as police monitoring
कांवड़‌िया बने बैठा पु‌ल‌िस स्टाफ
जिले की पुलिस ने कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए नया फंडा अपनाया है। पुलिस कर्मी कांवड़ियों के वस्त्र पहनकर उन पर नजर रख रही है। यह पुलिस कर्मी जत्थों के साथ भी चल रहे हैं। विवाद होने की स्थिति में कांवड़ियों की तरफ वस्त्र पहनने वाले पुलिस कर्मी उन्हें समझाने का काम भी करेंगे। दूसरे सोमवार के लिए कछला घाट से गंगाजल लेने के लिए कांवड़ियों के जत्थों के जाने का सिलसिला शनिवार से जाने शुरू होते हैं, लेकिन सुरक्षा के इंतजाम अभी भी हैं। चीता मोबाइल को 24 घंटे अलर्ट रहने को कहा गया है। रक्षक मोबाइल की मोबाइलों पर दिन में आठ बजे से सुबह आठ बजे तक एक पार्टी और शाम को आठ बजे से सुबह आठ बजे तक दूसरी पुलिस पार्टी की ड्यूटी फिक्स कर दी गई हैं। सुरक्षा के इस बार नया फंडा यह अपनाया गया है कि पुलिस कर्मी कांवड़ यात्रियों की ड्रेस में भी तैनात हैं। जत्थों के साथ कांवड़ यात्रियों की भेष में ही पुलिस वाले भी चल रहे हैं। बरेली से बदायूं, रामपुर, पीलीभीत, शाहजहांपुर, नैनीताल की तरफ वाले मार्गों पर कांवड़ियों की ड्रेस में पुलिस कर्मी तैनात हैं। बरेली शहर के अलावा कस्बों के संवदेनशील इलाकों में भी पुलिस कर्मियों की कांवड़ियों की ड्रेस में ड्यूटी लगाई गई है। एसपी देहात यमुना प्रसाद ने बताया कि कांवड़ यात्रियों के साथ उन्हीं की ड्रेस में पुलिस कर्मी भी चल रहे हैं। उन्होंने देहात इलाके में सभी स्थानों पर यह व्यवस्था की है। एसएसपी आरके भारद्वाज ने बताया कि कांवड़ियों की ड्रेस के अलावा सादे कपड़ों में भी संवेदनशील इलाकों में फोर्स तैनात की गई है। खुराफातियों पर नजर रखने के लिए एलआईयू की टीम काम कर रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed