{"_id":"58cc38024f1c1b285a32ae56","slug":"judo-karata-trainer-threatens-to-defame-facebook","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूडो कराटा ट्रेनर को फेसबुक पर बदनाम करने की धमकी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जूडो कराटा ट्रेनर को फेसबुक पर बदनाम करने की धमकी
Sat, 18 Mar 2017 12:59 AM IST
Updated Sat, 18 Mar 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
जूडो कराटा ट्रेनर को फेसबुक पर बदनाम करने की धमकी
- फोटो : Judo karata trainer threatens to defame Facebook
Link Copied
प्रेमनगर की रहने वाली एक जूडो कराटा ट्रेनर को सिंगर फेसबुक पर बदनाम करने की धमकी दे रहा है। सिंगर की धमकियों से खौफजदा परिवार ने सीओ सिटी सतीश कुमार के पास शिकायत दर्ज करवाई। सीओ सिटी ने मामले की जांच सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज को सौंप दी। ट्रेनर ने बताया कि फेसबुक पर एक सिंगर से उनकी मित्रता हुई। वह संगीत सीखना चाहती थी। फेसबुक पर चैटिंग के दौरान सिंगर ने उनका मोबाइल नंबर लिया। मोबाइल पर बातचीत के बाद उसने ट्रेनर को घर पर बुलाया। घर पहुंचने पर ट्रेनर से आधार कार्ड मांगा गया। फोटोस्टेट करवाने के बहाने सिंगर ने आधार कार्ड अपने पास रख लिया। पीड़िता को लगा कि यह रजिस्ट्रेशन की सामान्य प्रक्रिया है। घर वापस आने के बाद सिंगर मोबाइल पर फोन करने लगा। आरोप है कि पीड़िता पर शादी और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। वह धमकी देता था कि अगर शादी नहीं की तो कहीं और भी नहीं होने देगा। पीड़िता ने शिकायत दर्ज करवाई कि आरोपी एक दिन उसके घर पर आ गया। उसके माता-पिता बाहर गये हुये थे। सिंगर ने घर आकर पीड़िता का मोबाइलमांगा, पीड़िता मोबाइल लाई तो आरोपी ने सिम निकालकर मोबाइल तोड़ दिया। धमकी दी कि पीड़िता के फोटो फेसबुक पर डालकर बदनाम कर देगा। अगर कहीं और शादी की तो तेजाब डालकर जिंदगी बर्बाद कर देगा। सीओ सिटी से जांच मिलने के बाद सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज ने पीड़िता के बयान दर्ज किये।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।