{"_id":"5827457a4f1c1bc932b3aed7","slug":"jailor-s-relative-s-home-millions-stolen","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा के रिश्तेदार के घर लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरोगा के रिश्तेदार के घर लाखों की चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Sun, 13 Nov 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
थाना प्रेमनगर के जाटवपुरा में दरोगा के घर शादी में गए रिश्तेदार के बंद घर का ताला तोड़कर चोर लाखों रुपये का माल समेट ले गए। मामले में मुकदमा दर्ज कराने को तहरीर दे दी गई है। छानबीन के बहाने पुलिस अभी तक घटना को दबाए हुए है।
गुरुवार को जाटवपुरा निवासी ऋषिपाल पुत्र मुरारी बाकरगंज किला में रहने वाले अपने रिश्तेदार दरोगा भगवानदास के घर उनकी बेटी की शादी में गए थे। उनके परिवार के लोग भी साथ में थे। इसलिए घर में ताला लगा हुआ था। इसी रात चोर उनके घर के ताले तोड़कर अंदर घुस गए। उन्होंने अलमारी के ताले तोड़कर तीन सोने के हार, आठ कंगन, तीन मांग के टीके, छह सोने की अंगूठी, पाजेबें और चांदी के बर्तनों के अलावा घर का कीमती सामान समेट लिया और फरार हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर ऋषिपाल ने घर पहुंचकर देखा तो अलमारियों के ताले खुले हुए थे। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से करके मामले में मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। इस पर पुलिस की टीम छानबीन करने मौके पर पहुंच गई। परिवार वालों का कहना है कि चोर उनके घर से करीब बीस लाख रुपये का माल चोरी कर ले गए हैं।