{"_id":"6cd33f0d45d2d5b584402087a35cdd0e","slug":"jagatpur-outpost-soldier-melee-two-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगतपुर चौकी के सिपाही से हाथापाई, दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जगतपुर चौकी के सिपाही से हाथापाई, दो गिरफ्तार
बरेली
Updated Mon, 25 Jan 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। थाना बारादरी की जगतपुर चौकी के सिपाही अनुरोज सिंह से हाथापाई कर दी। मामले में पार्षद का भतीजा समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
सिपाही अनुरोज सिंह जगतपुर चौकी के पड़ोस में ही मकान लेकर रहते हैं। उनके मकान में ही नरेंद्र कुमार नाम का लड़का किराए पर रहकर एक निजी अस्पताल में कंपाउडर की नौकरी करता है। उसी अस्पताल में नगर निगम के पार्षद का भतीजा आशुतोष कुमार और उसका साथी हरिओम निवासी कटरा चांद खां भी काम करते हैं। रविवार की रात को हरिओम ने फोन पर नरेंद्र सिंह से कुछ दवाओं की जानकारी ली तो दोनों में किसी बात को लेकर गाली-गलौज होने लगी। आरोप है कि हरिओम और आशुतोष उसने पीटने के लिए मकान पर पहुंच गए। सिपाही अनुरोज सिंह शोर-शराब सुनकर बाहर आए तो दोनों उन पर भी सीधे हो गए। इस पर सिपाही ने उनमें से एक को थप्पड़ जड़ दिया। विरोध करते हुए उन्होंने भी सिपाही से हाथापाई कर दी। इसके बाद तो सिपाही ने मोहल्ले वालों की मदद से आशुतोष और उसके साथी की जमकर पिटाई कर दी। इससे आशुतोष के सिर में गंभीर चोट आई है। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराने के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक कमरुल हसन ने बताया कि दोनों का मेडिकल कराकर कार्रवाई की जा रही है। जांच में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।