फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   IndusInd Bank lifted smoke, resembled turmoil

इंडसइंड बैंक में उठा धुंआ, मची खलबली

Fri, 18 Nov 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Fri, 18 Nov 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
IndusInd Bank lifted smoke, resembled turmoil
IndusInd Bank lifted smoke, resembled turmoil - फोटो : बरेली, अमर उजाला
कोतवाली इलाके में अयूब खां चौराहे के पास नोटबंदी के  बीच इंडसइंड बैंक में धुंआ निकलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने फायर ब्रिगेड की टीम को बुला लिया। मैनेजर के ताला खोलने के बाद पानी अंदर डाल दिया है, लेकिन अभी तक यह पता नहीं लग पा रहा है कि किस स्थान पर आग लगने से धुंआ उठ रहा है। नुकसान का आकलन भी नहीं किया जा सका है। 
विज्ञापन

इंडसइंड बैंक में 10.30 बजे बंद हुआ था। बैंक  के पास में ही एटीएम लगा है। उसके गार्ड शैलेश कुमार ने आधी रात के बाद बैंक से अचानक धुंआ निकलते देख घबरा गया। उसने तुरंत 100 नंबर पर फोन करके घटना की जानकारी दी। साथ ही मैनेजर को खबर कर दी। इसी के गेट पर ट्रांसफार्मर लगा है। वहां से भी चिंगारी निकली थी। सूचना पर बैंक मैनेजर विवेक शर्मा मौके पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गए। मैनेजर के बैंक खोलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने पानी अंदर डाल दिया, लेकिन अंदर घुसने की किसी ने हिम्मत नहीं की। घटना की सूचना पर कई चौकियों की पुलिस मौके पर पहुंच गई है, लेकिन यह पता नहीं लग पा रहा है कि आग कहां और किस वजह से लगी है। प्रभारी निरीक्षक कमल कांत वर्मा का कहना था कि बैंक में धुंआ इतना था कि अंदर देर तक कोई घुस नहीं सका। रात करीब दो बजे  फायर ब्रिगेड कर्मी अंदर पहुंच सके। पड़ोस में रखे ट्रांसफार्मर की चिंगारी अंदर गई और स्टोर रूम में आग लगने की शुरुआत हुई थी। आग बैंक में फैली नहीं है। लेकिन इसमें क्या नुकसान हुआ है अभी यह नहीं कहा जा सकता। रात ढाई बजे तक मौके पर अफसर जमे हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed