फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Including ten new young Nigerian gang of thugs

नाइजीरियन ठगों के गैंग में दस नये युवा शामिल

Tue, 29 Nov 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Tue, 29 Nov 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
ऑन लाइन ठगी करने वाले नाइजीरियन ठगों के गुर्गे मास्टर माइंड आसिफ ने पुलिस से दोस्ती कर नई टीम बनानी शुरू कर दी है। सीबीगंज के ग्राम धंतिया के रहने वाले इस मास्टर माइंड ने अपने गांव के ही दस नये युवाओं को लाखों रुपये कमाने का लालच देकर गैंग से जोड़ लिया है। आसिफ पकड़े जाने पर जमानत कराने का भी वायदा कर रहा है। 
विज्ञापन

 दिल्ली, एनसीआर इलाके में ठिकाना बनाकर नाइजीरियन ठग पूरे देश में नेटवर्क बिछाकर करोड़ों की ठगी कर चुके हैं। थाना सीबीगंज के धंतिया गांव के आसिफ को उन्होंने यूपी का ठेकेदार बना रखा है। फर्जी आईडी बनवाकर खाते खुलवाने वाले लड़कों को वह 5 से 10 हजार रुपये तक देता है। इसी साल बैंक अधिकारी ने धंतिया गांव के दो युवकों को पकड़कर इज्जतनगर पुलिस को सौंप दिया था। इस दौरान पूछताछ में गांव के मास्टर माइंड आसिफ का नाम आया था। छानबीन में पता लगा कि आसिफ इसी धंधे से कम समय में करोड़ों का मालिक बन गया है। उसके अलावा गांव में तांत्रिक के नाम से पहचान रखने वाले व्यक्ति का भी ठगी का ही धंधा है। आसिफ ठगी के धंधे में जमशेद खां, यूनुस, सद्दाम, नन्हें, हनीफ अहमद, हैदर, जीशान का इस्तेमाल कर चुका है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आसिफ ने अपनी नई टीम में रफीक, मुजाहिद, अफसार खां, आसिफ खां, मुर्शीद खां, परीस खां समेत दस लड़कों को शामिल कर फर्जी एकाउंट खुलवाने की जिम्मेदारी दी है। तांत्रिक को इन सबका लीडर बनाया गया है। ठगी का धंधा करने वाले धंतिया गांव के लोगों ने सीबीगंज और फतेहगंज पश्चिमी पुलिस से सांठगांठ कर रखी है।आसिफ से पुलिस ने दोस्ती कर ली है। इसी वजह है कि इसी महीने आसिफ अपने परिवार की शादी में शामिल होकर लाखों रुपये लुटाकर निकल गया। चार महीने पहले मुरादाबाद पुलिस धंतिया के शाहिद रजा और आरिफ समेत चार लोगों को पकड़कर ले गई थी। नोएडा में पकड़े गए नाइजीरियन ठगों के साथ धंतिया गांव का नासिर खान और भोजीपुरा इलाके के घंघोरा निवासी नाजिश भी पकड़े गए थे। नाजिश की धंतिया में ननिहाल है। उसे मास्टर माइंड आसिफ ने नाइजीरियन ठगों के गैंग से जोड़ा था।  
विज्ञापन


ठगी के गैंग में शामिल लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई कराई जाएगी। इसमें पुलिस की भूमिका की भी छानबीन होगी। जिस पुलिस कर्मी से सांठगांठ के सुबूत मिलेंगे, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

   - आशुतोष कुमार, डीआईजी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed