फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   In this sex racket too, self-proclaimed reporter and inspector

इस सेक्स रैकेट में तो स्वयंभू रिपोर्टर और इंस्पेक्टर भी

Sun, 23 Apr 2017 01:26 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Sun, 23 Apr 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
सनसिटी विस्तार में पकड़े सेक्स रैकेट संचालक क्राइम ब्रांच का इंस्पेक्टर बनकर व्यवसायियों को सैक्स वर्कर के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल कर रहा था। वहीं अश्लील वीडियो बनने के बाद सैक्स वर्कर खुद को न्यूज चैनल की पत्रकार बताती थी। इस रैकेट के जाल में फंसने के बाद कई व्यवसायियों ने लाखों गंवा दिए हैं। इज्जतनगर पुलिस की पूछताछ में यह खुलासा हुआ है। 
विज्ञापन

सनसिटी विस्तार निवासी सेक्स रैकेट संचालक संजीव गंगवार उर्फ सोनू लंबे समय से रैकेट चला रहा है। हाल में उसके जाल में कांकरटोला काएक प्रापर्टी डीलर फंस गया। प्रापर्टी डीलर की अश्लील वीडियो तैयार करके संजीव ने 80 हजार वसूले थे। संजीव ने प्रापर्टी डीलर को बताया था कि वह क्राइम ब्रांच में इंस्पेक्टर है। बारादरी थाने के दारोगा भी उसको जानता है। वीडियो वायरल होने की धमकी से घबराये प्रापर्टी डीलर ने रुपया दिया था। अब संजीव  तीन लाख मांग रहा था। थानाध्यक्ष गीतेश कपिल ने शुक्रवार को विष्णुधाम कॉलोनी में छापामारी करके संजीव सिंह उर्फ सोनू को पकड़कर शनिवार को जेल भेज दिया है। संजीव सिंह उर्फ सोनू के खिलाफ रंगदारी का मुकदमा दर्ज किया है। संजीव सिंह उर्फ सोनू को मार्च 2015 में तत्कालीन अषित श्रीवास्तव ने महानगर में छापामारी करके पकड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed