फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   In the review of fake gasoline case,

नकली पेट्रोल मामले की समीक्षा में आईजी ने एसओ को कसा

Wed, 08 Mar 2017 01:11 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Wed, 08 Mar 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
In the review of fake gasoline case,
In the review of fake gasoline case, - फोटो : बरेली, अमर उजाला
आईजी विजय प्रकाश ने तेल के खेल की विवेचना की समीक्षा में अफसरों को कसा है। एसओ भमौरा सतीश यादव और सीओ आंवला संतोष सिंह उनके निशाने पर हैं। उन्होंने एसओ भमौरा को जमकर हड़काया और बोले सड़क पर नकली पेट्रोल का धंधा चलता रहा। तुम क्या देख रहे थे। ऐसा नहीं है कि थाने को इसकी जानकारी नहीं थी। तेल के खिलाड़ियों को पकड़ो, वरना सस्पेंड कर दूंगा। सीओ आंवला का उन्होंने जवाब तलब भी किया है।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम आईजी ने एसएसपी जोेगेंद्र कुमार, एसपी देहात यमुना प्रसाद, सीओ आंवला संतोष कुमार और एसओ भमोरा सतीश यादव और विवेचक इंस्पेक्टर आंवला एसएस पवार को तलब लिया। जोन कार्यालय में आईजी ने तेल के खिलाड़ियों के खिलाफ लिखे गए मुकदमे की बारीकी से समीक्षा करके आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। एसओ भमौरा को आईजी ने जमकर हड़काया। कहने लगे कि कोई आरोपी बचना नहीं चाहिए। हर हाल में सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। आईजी ने कहा कि सात महीने से आप आंवला में तैनात हो। सड़क पर कोल्ड स्टोरेज में थाने से मात्र दो किलोमीटर दूरी पर नकली तेल बनता रहा और पुलिस को पता नहीं लग पाया। यह बात समझ नहीं आ रही है। जिन पेट्रोल पंपों पर नकली तेल बेचा जा रहा था। उनके बारे में पता करके कार्रवाई की जाए। बदायूं से एस्सार पंप के मालिक सोनू गुप्ता उर्फ गोल्डी के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश दिए। आईजी के कड़े रुख से अफसरों ने टीम बना दी हैं।  
विज्ञापन


तेल के खेल में बड़ा ट्रांसपोर्टर भी शामिल
तेल के खेल में शहर का एक बड़ा ट्रांसपोर्टर भी शामिल है। ट्रांसपोर्टर के परिवार के एक व्यक्ति ने इंडियन ऑयल कारपोरेशन के पंप को चलाने का ठेका ले रखा है। बताया जा रहा है कि ट्रांसपोर्टर के पास बड़ी तादाद में टैंकर हैं। आंवला के अलावा शाहजहांपुर के बंथरा डिपो से भी ट्रांसपोर्टर के टैंकर तेल लेकर आते हैं। तेल के खेल में फंसने से बचने के लिए यह ट्रांसपोर्टर अभी से लगा हुआ है। उसे यह भी खतरा लग रहा है कि तेल के खिलाड़ियों के मोबाइल की कॉल डिटेल उसकी पोल खोल सकती है। क्योंकि नकली तेल लेने के लिए उसकी भी नितिन कंसल और केके गुप्ता से कई बार बात हुई है। आईजी विजय प्रकाश ने साफ साफ कहा कि ट्रांसपोर्टर हो या कोई और तेल का खेल करने वाला कोई नहीं बचेगा। ट्रांसपोर्टर के खिलाफ भी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छापामारी के खौफ से एस्सार के कई पंप बंद
पुलिस और प्रशासन टीम की छापामारी के खौफ से एस्सार कंपनी के कई पेट्रोल पंप बंद हो गए हैं। बदायूं के सोनू गुप्ता उर्फ गोल्डी और उसके भाइयों के कर्मचारी पंप पर नहीं आ रहे हैं। निगोही में तेल के खिलाड़ी वीरेंद्र पाल के पंप पर सन्नाटा है। इसके अलावा जिले में और भी कई एस्सार के पंपों पर तेल की बिक्री बेहद कम हो गई है।   


नितिन के घर ताला लटका 
तेल के खिलाड़ी नितिन कंसल के घर ताला लगा हुआ है। उनकी पत्नी बच्चों को लेकर मेरठ चली गई है। मेरठ में ही उनका पैतृक घर है। नितिन के भी वहीं होने की बात कही जा रही है, लेकिन पुलिस की कोई टीम उसे पकड़ने के लिए मेरठ नहीं गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed