{"_id":"4da860165b45528357bc5ae9aa5e14c0","slug":"in-the-case-of-a-journalist-caught-two-alleged-loot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" लूट के मामले में दो कथित पत्रकार पकड़े गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट के मामले में दो कथित पत्रकार पकड़े गए
बरेली
Updated Tue, 26 Jan 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। लिफ्ट लेने के बहाने ढाई लाख रुपये लूटने के आरोप में दो कथित पत्रकारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके पुुलिस पूछताछ कर रही है। एसपी सिटी समीर सौरभ ने बताया कि छानबीन के बाद ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
थाना भुता के ग्राम गूंगा निवासी तेजपाल ने मुख्यमंत्री और पुलिस प्रशासन के तमाम अफसरों को भेजी शिकायत में कहा था कि उनका भाई नारायण लाल मलबा, मिट्टी, बजरफुट और रेता ढोने का काम करता है। 13 जनवरी को नारायण सुभाषनगर के होरीलाल से एक लाख 55 हजार रुपये, सुक्खन लाल निवासी मोहल्ला वीर सावरकर नगर से एक लाख रुपये लेकर बाइक से घर लौट रहा था। देर शाम करीब आठ बजे रास्ते में डोहरिया शराब भट्ठी के पास और उसके आगे दो लोगों ने उनके भाई के लिफ्ट ली। दोनों ने कंथरिया गांव के पास नारायण की बाइक रुकवाकर उससे ढाई लाख रुपये लूट लिए और नशा सुंघाकर जंगल में फेंक गए। तमंचे के बल पर उसके भाई को जहरीला पदार्थ खिलाकर गले में फंदा लगाकर जान से मारने की कोशिश भी की गई। दूसरे दिन आसपास के लोगों की सूचना पर नारायण को खेत से उठाकर हरुनगला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीन दिन में होश में आने पर नरायण लाल ने पूरी कहानी बताई। एसओ बिथरी चैनपुर ने सोमवार को दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा लिखने के बाद उन्हें थाने बुला लिया।