फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Illegal pantry car in special train, eight arrested

स्पेशल ट्रेन में अवैध पेंट्रीकार, आठ गिरफ्तार

Sat, 14 Apr 2018 01:07 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Sat, 14 Apr 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
Illegal pantry car in special train, eight arrested
indian Railway
रेल कर्मचारियों की मिलीभगत से चंडीगढ़-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन में अवैध पेंट्रीकार लगा दी गई। सूचना मिलने पर जंक्शन पर आरपीएफ ने शुक्रवार को पेंट्रीकार पर छापा मारकर आठ वेंडरों को पकड़ लिया। सभी वेंडर मध्यप्रदेश के भिंड के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

रेलवे की ओर से किसी भी स्पेशल ट्रेन में पेंट्रीकार नहीं लगाई जाती है। शुक्रवार दोपहर 10 बजे सीआईटी ऑफिस को मुरादाबाद कंट्रोलरूम से सूचना मिली कि चंडीगढ़ से गोरखपुर जाने वाली स्पेशल ट्रेन में अवैध पेंट्रीकार लगी हुई है। इस पर सीआईटी ऑफिस ने आरपीएफ को खबर दी। ट्रेन दिन में करीब 11 बजे जंक्शन पहुंची तो आरपीएफ इंस्पेक्टर बीएस तोमर ने फोर्स के साथ छापा मारा। स्टेशन आने पर वेंडरों ने पेंट्रीकार के शटर गिरा दिए थे।
विज्ञापन

आरपीएफ ने मेडिकल चेक किया तो वेंडरों के मेडिकल की अंतिम तिथि निकल चुकी थी। सभी भिंड के रहने वाले थे और बाकायदा आईआरसीटीसी की वर्दी में थे। आरपीएफ ने वेंडरों को ट्रेन से नीचे उतारा और हवालात में बंद कर दिया। शाम चार बजे उन्हें रेलवे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां से उन्हें जुर्माना वसूलकर रिहा कर दिया गया। बताते हैं कि वाशिंग लाइन में ट्रेन का छह घंटे मेंटिनेंस होता है। इसी दौरान वेंडरों ने रेल कर्मचारियों से सेटिंग करके वहां खड़ी पेंट्रीकार ट्रेन में लगवा ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
ट्रेन में पेंट्रीकार कहां और कैसे लगी, इसकी जांच की जा रही है। इस संबंध में मुरादाबाद डिवीजन के अधिकारियों को जानकारी भेज दी गई है। - बीएस तोमर, आरपीएफ इंस्पेक्टर, बरेली जंक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed