फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   IFFCO employee died in mysterious circumstances

इफ्को कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत

Thu, 19 May 2016 01:13 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Thu, 19 May 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
IFFCO employee died in mysterious circumstances
अनूप श्‍ामाऱ्र्मा
इफ्को उर्वरक कंपनी के सुरक्षा कर्मचारी की बुधवार सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह बेहोशी की हालत में गेट पर पड़े मिले। मुंह से झाग और नाक से खून बह रहा था। अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम में जहर लक्षण पाए जाने पर विसरा जांच के लिए भेजा गया है।  
विज्ञापन

पौड़ी गढ़वाल के थाना सतपुली के असगेली गांव के 35 साल के अनूप शर्मा पुत्र भजराम शर्मा पैराग्रीन सिक्योरिटी कंपनी के तहत इफ्को में 10 साल से तैनात थे। वह कंपनी के टाउनशिप के आरबी 16 क्वार्टर में हते थे। बुधवार सुबह चार बजे अनूप को गेट पर बेहोशी की हालत में पाया गया। मुंह से झाग निकल रहा था। साथी उन्हें तुरंत टाउनशिप के अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां आधे घंटे में उनकी मौत हो गई। सुरक्षाकर्मी नासिर ने बताया कि वह सुबह 4.15 बजे अपने कमरे से निकला तो देखा कि अनूप अपने घर से दस कदम की दूरी पर औंधे मुंह पडे़ थे। मौत की खबर सुनते ही दर्जनों सुरक्षाकर्मी अस्पताल पहुंच गए और इफको प्रबंधन से अस्पताल आकर मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता की मांग करने लगे। पुलिस ने सुरक्षा कर्मियों को समझाकर वापस भेजा। कंपनी के कार्यकारी निदेशक ए के माहेश्वरी ने बताया कि सुबह चक्कर आने के बाद वह जमीन पर गिर गया और उसकी मौत हो गई। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने पर ही पता चल सकेगा। कंपनी के नियमानुसार जो भी मदद होगी परिवार वालों को उपलब्ध कराई जाएगी। परिवार वालों के आग्रह पर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद हरिद्वार तक पहुंचाने की व्यवस्था कंपनी की ओर से की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed