फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   If you accept a lift in the car then you have lost it.

कार में लिफ्ट कबूल की तो समझो लुट गए

Fri, 03 Nov 2017 02:28 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Fri, 03 Nov 2017 02:28 AM IST
विज्ञापन
If you accept a lift in the car then you have lost it.
पकड़े गए बदमाश्‍ा
कारों में लिफ्ट देकर लूटने वाले विक्की गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार करके क्राइम ब्रांच ने चार वारदातों का खुलासा किया है। सरगना ने सुरक्षा एजेंसी के एक गार्ड को भी गिरोह में शामिल कर रखा था। शिकार की तलाश में निकलने पर उसे आगे की सीट पर बैठाया था, ताकि लिफ्ट देने वाले को किसी तरह का शक न हो और वह निश्चिंत होकर कार में सवार हो जाए। बदमाश नंबर प्लेट बदलकर अपनी ही कारों को वारदात में इस्तेमाल करतेे थे। पुलिस ने गिरोह के पास से स्विफ्ट डिजायर, टाटा इंडिगो और टाटा बोल्ट कार बरामद की है। गुरुवार को पुलिस लाइन में एसएसपी जोगेंद्र कुमार और एसपी क्राइम रमेश भारतीय ने प्रेसवार्ता में खुलासे की जानकारी दी।  
विज्ञापन

गिरोह का सरगना विक्की निवासी हरूनगला बीडीए कॉलोनी कुशल ड्राइवर है। उसने हरूनगला के रजत के जरिये क्रिस्टल कॉलोनी बारादरी के लक्खा उर्फ मनीष, इरशाद, बीडीए कॉलोनी निवासी अभिषेक गंगवार के साथ गिरोह बना लिया। इनके अलावा चांद मुड़िया इज्जतनगर के सन्नी भारती और अग्रसेन नगर का राजू भी लूटपाट में गिरोह का सहयोग करते थे। कारों में तीन-तीन के ग्रुप में बदमाश चौपुला, सेटेलाइट चौराहा और हाईवे के कुछ खास प्वाइंट पर रोज शाम को छह से सात बजे के बीच खड़े होते थे। अकेले व्यक्ति को वाहन का इंतजार करते देख उसे लिफ्ट देने की पेशकश करते थे और फिर लूटने के बाद उसे सुनसान जगह पर उतार देतेे थे। 
विज्ञापन


गिरोह का एक बदमाश रमेश जेल में है बंद 
लूट में ठीकठाक रकम हाथ लगने के बाद बदमाश नैनीताल या देहरादून चले जाते थे। कुछ दिन वहीं मौज-मस्ती करने के बाद लौटते थे। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि रजत, मनीष, सन्नी भारती अपनी गर्लफ्रैंड को गिफ्ट में लग्जरी आइटम देने के लिए गिरोह में शामिल हुए थे। आठवीं पास सन्नी भारती टाटा बोल्ट में सवारियों को लूटता था। दसवीं पास राजू उर्फ रविंद्र निजी अस्पताल में सफाई कर्मचारी है। मनीष छह से सात वारदातों में शामिल रह चुका है। गिरोह का एक सदस्य रमेश चोरी के आरोप में जेल में बंद हैं। अभिषेक गंगवार रुद्रपुर की निजी कंपनी का सिक्योरिटी गार्ड है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों से ये हुई बरामदगी 
स्विफ्ट डिजायर, टाटा इंडिगो और टाटा बोल्ट गाड़ी। 
तीन तमंचे और छह कारतूस। 
लूटे गए तीन मोबाइल।
लूट के 5100 रुपये। 

नैनीताल हाईवे और सेटेलाइट से पकड़े बदमाश   
अहलादपुर चौकी इंचार्ज सिद्धांत शर्मा, दरोगा संजीव दुबे को नैनीताल हाईवे पर लूट की सूचना मिली थी। इस पर उन्होंने घेराबंदी की तो टाटा बोल्ट कार में सवार चार बदमाश हत्थे चढ़ गए। उनकी निशानदेही पर क्राइम ब्रांच ने सेटेलाइट और इज्जतनगर रेलवे स्टेशन के पास से दो कारों समेत दो लुटेरों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed