{"_id":"570025d94f1c1b4602f001b1","slug":"if-the-train-was-cut-from-father-scolded-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता ने डांटा तो ट्रेन से कट गया छात्र","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता ने डांटा तो ट्रेन से कट गया छात्र
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Sun, 03 Apr 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली कॉलेज में पढ़ रहे बीएससी के छात्र को पिता की डांट ऐसी नागवार गुजरी कि उसने ट्रेन से कटकर जान दे दी। उसकी मौत से घर में कोहराम मच गया।
बताया जा रहा है कि चुरई दलपतपुर गांव के विनोद गंगवार ने शुक्रवार रात अपने बेटे 17 वर्षीय अमन गंगवार को किसी बात पर डांट दिया था। इससे गुस्सा होकर शनिवार सुबह ही वह घर से निकल गया। घर वालों ने टहलने जाने की बात समझकर इसे हलके में लिया। दो घंटे बाद उसकी लाश रेलवे ट्रैक पर पाए जाने की खबर मिली तो घर में कोहराम मच गया। उसकी जुड़वा बहन शिखा, आंगनबाड़ी सहायिका मां सुनीता समेत पिता और दादा बदहवास हो गए। सुबह लगभग साढ़े छह बजे गांव से एक किमी दूर रेलवे ट्रैक पर मुरादाबाद से बरेली की तरफ जा रही पंजाब मेल के आगे एक युवक को कुछ लोगों ने छलांग लगाते देखा था। आधा घंटा बाद बरेली से मुरादाबाद की तरफ जा रही आला हजरत एक्सप्रेस के ड्राइवर ने डाउन ट्रैक पर युवक की कटी लाश देखी तो वायरलेस से नगरिया सादात स्टेशन मास्टर को इत्तिला दी। स्टेशन मास्टर एपी लोहानी की सूचना पर थाना पुलिस ने लाश का पंचनामा भरवाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
बरेली में रहता था अमन
अमन बरेली कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। उसकी बहन शिखा भी मीरगंज से बीएससी कर रही है। वह बरेली में किराये के कमरे में रहता था। पड़ोसियों ने बताया कि पोते की मौत के बाद दादा रोते हुए कह रहे थे कि रुपयों को लेकर शुक्रवार शाम विवाद हुआ था। अमन को डांट सहन नहीं हुई।