फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   I am speaking from CBI, acids I will try and kill him

मैं सीबीआई से बोल रहा हूं, तेजाब  डालकर तड़पा-तड़पाकर मार दूंगा

Thu, 29 Jun 2017 01:30 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Thu, 29 Jun 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
I am speaking from CBI, acids I will try and kill him
I am speaking from CBI, acids I will try and kill him
मैं सीबीआई इंस्पेक्टर ओपी तिवारी बोल रहा हूं, उत्तराखंड के एक विधायक का भाई हूं, तूने मेरे ढाई लाख रुपये हड़पे हैं, तुझे ढूंढकर तुझ पर तेजाब डालकर तड़पा-तड़पाकर मारूंगा। यह धमकी भरा फोन प्रेमनगर इलाके की रहने वाली मैरिज ब्यूरो काउंसलर के पास आया तो वह घबरा उठी। फोन करने वाले ने दो दिन में उसे करीब पंद्रह कॉल कीं और बेहद भद्दी गालियां दीं। परेशान लड़की ने प्रेमनगर थाने में मोबाइल नंबरों के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन

प्रेमनगर इलाके के इंदिरा नगर की रहने वाली युवती सिविल लाइंस स्थित मैरिज ब्यूरो में काउंसलर है। युवती ने बताया कि सोमवार को उसके फोन पर 9477911002, 9837473576 से कॉल आईं। कॉल करने वाले ने अपने को सीबीआई का इंस्पेक्टर ओपी तिवारी बताया और कहा कि वह उत्तराखंड के एक विधायक का भाई है। युवती ने बताया कि कॉल रिसीव करते ही फोन करने वाले ने अनगिनत गालियां दीं। उसने कहा कि सीबीआई वाला एक लड़की से इतनी बदतमीजी से बात नहीं कर सकता। इस पर वह और भड़क गया। युवती ने बताया कि उसने सोमवार और मंगलवार को पंद्रह बार फोन करके गालियां दीं। फोन करने वाला किसी संजू और तनू का नाम ले रहा था। उसने कहा कि वह इन्हें नहीं जानती है, वह एक मैरिज ब्यूरो में काम करती है और प्रेमनगर इलाके में रहती है। भला वह किसी की इतनी बड़ी रकम क्यों हड़पेगी। परेशान युवती ने इसकी शिकायत एसएसपी से की। एसएसपी के आदेश पर बुधवार को प्रेमनगर पुलिस ने युवती के पास आए मोबाइल नंबरों के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर प्रेमनगर राजेश सिंह ने बताया कि मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाकर आरोपी का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed