{"_id":"5adf31494f1c1b63098b62f5","slug":"honour-killing-missing-youth-s-body-reaches-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात दिन पहले प्रेमिका संग गायब हुए युवक की सिर कटी लाश पहुंची गांव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सात दिन पहले प्रेमिका संग गायब हुए युवक की सिर कटी लाश पहुंची गांव
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Tue, 24 Apr 2018 06:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंवला के रामनगर रोड पर चंपतपुर गांव में सात दिन पहले एक शादीशुदा युवती को लेकर भागे युवक की सिर कटी लाश पहुंचने से सनसनी फैल गई। युवक की लाश सराय काले खां रेलवे स्टेशन के पास मिली थी। जीआरपी ने मेडिकल कराया। युवक के कपड़ों की तलाशी में आधार कार्ड और मोबाइल मिलने के बाद पुलिस ने परिवार को खबर दी। परिवार देर रात शव को लेकर गांव पहुंचा। मामला दो समुदाय के बीच का होने के चलते गांव में पुलिसबल तैनात कर दिया गया। वहीं युवती का पता नहीं चला है। युवक के परिवार के मुताबिक युवती के परिवार ने उनके बेटे की हत्या की है। देर रात तक गांव में स्थिति तनावपूर्ण थी। युवक की लाश गांव में आने के बाद ऑनर किलिंग की चर्चा शुरू हो गई है।
गांव में जाटव जाति की युवती लक्ष्मी की एक साल पहले बदायूं के रंजित से शादी हुई थी। लक्ष्मी के पिता धर्मपाल केरला में काम करते हैं। उनका दामाद भी वहीं काम करता है। होली पर लक्ष्मी चंपतपुर आ गई थी। इसके बाद वह वापस नहीं गई। बीती 15 अप्रैल को लक्ष्मी ने घर पर बताया कि उसकी सास की तबीयत खराब है। वह बदायूं जाएगी। लक्ष्मी के जाने के बाद रात में जब बदायूं उसके ससुराल पूछा गया तो पता चला कि लक्ष्मी वहां नहीं पहुंची है।
तहरीर सौंपी, लेकिन पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया
जिसके बाद परिवार ने गांव के नजीम (19) और उसके दोस्त रवि के खिलाफ आंवला थाने में तहरीर सौंपी कि वह उनकी बेटी को भगाकर ले गया। हालांकि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। सोमवार को ही परिवार ने एसएसपी कार्यालय में लक्ष्मी की बरामदगी के लिए गुहार लगाई।
विज्ञापन
लक्ष्मी कहां है, पूछती घूमी उसकी बहन
लक्ष्मी की बहन चंचल ने अपनी बहन की बरामदगी के बारे में पूछताछ की, लेकिन पुलिस के पास कोई जानकारी नहीं है। उसने यूपी 100 को फोन करके बताया। जिसके बाद इंस्पेक्टर पंकज वर्मा गांव में पहुंचे। उन्होंने बताया कि दोनों परिवारों में शांति है। पुलिस तैनात कर दी गई है।
युवक की लाश दिल्ली में बरामद हुई है। अब लक्ष्मी की तलाश की जा रही है। दिल्ली जीआरपी से पोस्टमार्टम रिपोर्ट ली जा रही है। गांव में शांति का माहौल है। - सतीश कुमार, एसपी देहात