फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Home Aayuvk Lalkuan murder of Eid

ईद पर घर आए युवक की लालकुआं में हत्या

Tue, 12 Jul 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Tue, 12 Jul 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
भोजीपुरा। शॉपिंग के लिए बरेली निकले जटौआ गांव के युवक की लालकुआं में हत्या कर दी गई। हत्यारों ने युवक का सिर बुरी तरह कूच कर शव हाइवे से करीब 25 मीटर दूर फेंक दिया। वह दिल्ली में कारचोबी का काम करता था और ईद और बहन की शादी के लिए घर आया था। युवक बरेली जाने के बजाय लालकुआं कैसे पहुंचा, पुलिस के लिए पहेली बनी है। उसकी जेब से ट्रेन के तीन टिकट बरामद हुए हैं, जबकि उसका मोबाइल गायब है। परिवार वालों ने तीन लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन

प्रधान जन्नत अली के भाई मो. याकूब का 19 साल का बेटा मो. सलमान सात भाई बहनों में सबसे छोटा था। वह दिल्ली में कारचोबी का काम करता था। ईद से दो दिन पहले ही घर आया था। 17 जुलाई को उसकी बहन शमा की शादी थी इसलिए वह तैयारी में जुटा था। घर वालों ने बताया कि रविवार को सुबह नौ बजे वह घर से बिना बताए चला गया। रात में नहीं लौटा तो घर वाले आशंकित हुए। हालांकि रिश्तेदारी में रुक जाने की उम्मीद से उन्होंने पुलिस को खबर नहीं की।  सोमवार सुबह करीब 11 बजे धौंराटांडा के कुछ लोगों ने मो. याकूब को सलमान का शव लालकुआं में पड़े होने की सूचना दी तो घर में कोहराम मच गया। मृतक के चाचा मुहम्मद नबी, भाई मो. अय्यूब सहित कई लोग लालकुआं रवाना हो गए। वन निगम डिपो संख्या 4 के सामने हाइवे से करीब 25 मीटर दूर और पटरियों के पास झाड़ियों में शव पड़ा था। शव के पास में ही खून से सने पत्थर भी बरामद हुए। सिर बुरी तरह से कूचा था।  पुलिस ने बताया कि जेब से आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त हुई है। प्रधान जन्नत अली के आवास पर गांव के लोग जुट गए। मुहम्मद नबी ने बताया कि सलमान की सिर कुचलकर हत्या की गई है। उसकी जेब से इज्जतनगर से लालकुआं तक के तीन टिकट भी मिले हैं।  मो. अय्यूब ने इस बात पर हैरानी जताई कि सलमान आखिर लालकुआं कैसे पहुंचा। अय्यूब ने बताया कि सात माह पहले ही उसकी मां का इंतकाल हुआ है। पुलिस ने बताया कि मृतक की जेब से तीन टिकट बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन

तीन युवकों पर दर्ज हुआ हत्या का मुकदमा 
लालकुआं। सलमान के भाई मो. अय्यूब और रिश्तेदारों ने बताया कि करीब 25 दिन पूर्व रमजान में सलमान का गांव के ही कुछ युवकों से झगड़ा हुआ था। परिवार वाले सलमान की हत्या की वजह झगडे़ को मान रहे है। उन्होंने धोखे से सलमान को लालकुआं लाकर उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई है। अय्यूब ने जटौवा गांव निवासी अमीर अहमद पुत्र जमील अहमद, जाहिद पुत्र अहमद हुसैन और वकील अहमद पुत्र नूर अहमद पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर सौंपी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आईपीसी की धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी वाले घर में मचा कोहराम
सलमान की मौत से घर वाले बदहवास हो गए। छह दिन बाद उसकी बहन की बारात आनी थी। सभी लोग तैयारी में जुटे थे। खरीदारी हो रही थी। ईद के बाद सलमान भी तैयारी के लिए घर रुक गया था। घर वालों का रो रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed