{"_id":"56f9888d4f1c1b327af00980","slug":"holly-s-insisting-on-going-in-the-heat-of-the-fire-was-set","type":"story","status":"publish","title_hn":"गमी की होली में जाने की जिद की तो लगा दी आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गमी की होली में जाने की जिद की तो लगा दी आग
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Tue, 29 Mar 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गमी की होली में मायके जाने की जिद करने पर विवाहिता के शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी गई। अस्सी फीसदी झुलसी विवाहिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके भाई ने कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर दी है।
बदायूं सिविल लाइंस क्षेत्र के खेड़ा नवादा निवासी मनीष ने बताया कि उसकी बहन प्रीति की ससुराल बरेली सिटी स्टेशन के सामने स्थित झगड़े वाली मठिया में है। मनीष ने बताया कि उसकी मां विद्या देवी की सावन के महीने में मौत हो गई थी। इस बार उनकी गमी की होली थी। उसकी विवाहित बहन प्रीति ने होली पर मायके जाने की बात कही। इसी को लेकर कलह शुरू हो गया। आरोप है कि पति मनोज ने प्रीति की पिटाई की। यही नहीं होली के बाद से लगातार घर में झगड़ा चलता रहा और प्रीति को मायके नहीं आने दिया गया। मनीष का आरोप है कि रविवार दोपहर के समय प्रीति के शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी गई। मनीष ने इस मामले की शिकायत सोमवार को कोतवाली पहुंचकर की है। जिस पर उसकी बहन के बयान दर्ज हुए और पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी।
0
फांसी लगाने वाली डॉली ने दम तोड़ा
दातागंज (बदायूं) के गांव फिरोजापुर निवासी अवनीश ने गैर युवक से फोन पर बात करने पर पत्नी डॉली को डांट दिया था। इससे क्षुब्ध होकर डॉली ने 21 मार्च को गांव में रहने वाली अपनी चाची के घर फांसी के फंदे पर झूलकर जान देने की कोशिश की थी। उसे फंदे से उतारकर बरेली जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉली ने सोमवार को दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया।