फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   historyshetar

ये बंटी तो बरेली का क्लास वन हिस्ट्रीशीटर है

Tue, 20 Jan 2015 01:20 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 20 Jan 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन
historyshetar
 दिल्ली-एनसीआर में गणतंत्र दिवस और विधान सभा चुनाव से पहले कारतूसों के जखीरे के साथ पकड़े गए  फहीम मियां उर्फ बंटी को उसके अस्थायी पते के आधार पर घोड़ाकाल उत्तराखंड का बताया गया है जबकि वह बरेली के मीरगंज का है और जिले का क्लास वन हिस्ट्रीशीटर है। पहली बार पुराना शहर में दुष्कर्म के प्रयास में पकड़ा गया बंटी एक बार अपराध की दुनिया में उतरा तो फिर इसी दलदल में धंसता चला गया। उस पर बरेली में ही हत्या, लूट, डकैती, जानलेवा हमला, रंगदारी और मादक पदार्थ की तस्करी समेत करीब दो दर्जन मामले दर्ज हुए। आखिरकार वह भागकर उत्तराखंड चला गया वहां भी उस पर कई आपराधिक मामले दर्ज हुए ।
विज्ञापन

मूलरूप से थाना मीरगंज (बरेली) के गांव हल्दी खुर्द का फहीम उर्फ बंटी किला के मोहल्ला कंघी टोला में रहता था। पुराना शहर में उसने वर्ष 1996 में एक बालक से कुकर्म का प्रयास किया। 1997 में फहीम ने किला थाने में भी दो दफा जानलेवा हमले की वारदात की। 1998 में बारादरी थाने में ही उस पर जानलेवा हमला, डकैती, आर्म्स एक्ट, रंगदारी, मादक पदार्थ तस्करी, अमानत में खयानत कर जान से मारने की धमकी देना, चोरी और माल बरामदगी, 1999 में घर में घुसकर जान लेवा हमला कर हत्या करना, वर्ष 1999 में जान से मारने की धमकी देते हुए जानलेवा हमला करने आदि के मुकदमे दर्ज हुए।  2000 में मादक पदार्थ तस्करी और 2001 में किला थाने से लूट के माल के साथ और रंगदारी के मामले में उसे जेल भेजा गया। वर्ष 2001 में ही कोतवाली क्षेत्र में उस पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा। 2004 में किला में फिर उसने एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला किया। पुलिस का दबाव पड़ने पर वह बरेली छोड़कर हल्द्वानी (उत्तराखंड ) चला गया। वहां भी उसका अपराध से नाता नहीं छूटा। 15 अप्रैल 2014 को भवाली (नैनीताल) पुलिस ने उसे चोरी की योजना बनाने के आरोप में जेल भेजा था। बरेली के बारादरी, कोतवाली और किला में 23 मुकदमों के अलावा उस पर उत्तराखंड में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। उत्तराखंड में रहते हुए वह दिल्ली में भी पैर पसार रहा था लेकिन कारतूस सप्लाई में पकड़ा गया। सूत्र बताते हैं कि एक पार्टी के सुप्रीमो की दिल्ली में स्थित कोठी के कर्ताधर्ता से उसका गहरा संपर्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed