फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   High tension line to create strings of time, the death of two workers

हाईटेंशन लाईन का तार बना काल, दो मजूदरों की मौत

Wed, 26 Oct 2016 01:16 AM IST
Updated Wed, 26 Oct 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
High tension line to create strings of time, the death of two workers
High tension line to create strings of time, the death of two workers - फोटो : बरेली, अमर उजाला
बिजली विभाग की लापरवाही ने मंगलवार को रजपुरा गांव के दो मजदूरों की जान ले ली। जर्जर लाइन होने के बावजूद बिजली विभाग के अफसरों ने उनको मौत के मुंह में धकेल दिया। बिजली के पोल लगा रहे मजदूरों पर जर्जर लाइन का तार टूट कर गिर गया। इसमें दो मजदूरों की मौत हो गई। वहीं दो अन्य मजदूर घायल हो गए। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने जेई और ठेकेदार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

 रजपुरा गांव में करीब दस दिनों से एचटी लाईन डालने का काम चल रहा है। मंगलवार को मजदूर खंभे खड़े कर रहे थे। पड़ोस से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार जर्जर था, लेकिन विद्युत विभाग के अफसरों ने इसे नजरअंदाज कर दिया जबकि ग्रामीण कई बार इसकी शिकायत अफसरों से कर चुके थे। शाम को यही तार मजदूरों पर मौत बनकर टूटा। इसकी चपेट में आकर ओमप्रकाश (25) निवासी गरगईया, प्रताप कुमार(24) निवासी पिंदारी अशोक बुरी तरह से झुलस गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्हें बचाने दौड़े गुड्डू व प्रमोद भी करंट लगने से झुलस गए। चारों को सीएचसी लाया गया। जहां डाक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। दो घायलों का इलाज कर घर भेज दिया। वहीं परिजनों का आरोप था कि जब हाईटेंशन लाईन के पास काम चल रहा था तो सप्लाई क्यों नहीं बंद कराई। दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। देर शाम मृतक के भाई की तहरीर पर जेई और ठेकेदार पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या और लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


हमे पहले से जान का खतरा लग रहा था: गुड्डू
बहेड़ी। करंट लगने से घायल हुए पिंदारी अशोक गांव के गुड्डू का कहना है कि मृतक प्रताप उसका मामा है। जैसे ही प्रताप के करंट लगा वह उसे बचाने दौड़ा जिसके चलते उसे भी करंट लग गया। सुबह जेई व ठेकेदार गांव आए थे। वह बोले खंभा हाईटेंशन लाईन के पास ही लगना है, लेकिन उनका दिल पहले ही किसी अनहोनी की ओर इशारा कर रहा था। मजदूरों ने मना किया तो जेई जिद करने लगे। मजबूर होकर उन्हें वहीं खंभा लगाना पड़ा और हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मना किया बिजली का काम मत करो पर नही माने,
बहेड़ी। मृतक प्रताप की पत्नी सरिता का सीएचसी पर रो रो कर बुरा हाल था। वह रो-रो कर यही कह रही थी कि उसके तीन मासूम बच्चे अब अनाथ हो गए। मना किया था बिजली का काम मत करो, लेकिन वो नहीं माने। उसने दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
 

दोनों मृतको के शवों को पीएम के लिए बरेली भेजा गया है। करंट कैसे लगा इस मामले की जांच कराई जायेगी। अभी तक मृतकों के परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर आते ही मुकदमा कायम किया जायेगा। 
अजय कुमार श्रोतिया इंस्पेक्टर बहेड़ी

हादसा नहीं ये तो हत्या है
बहेड़ी। राजपुर गांव में हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से हुई दो मजदूरों की मौत कोई हादसा नहीं बल्कि सीधे हत्या है और हत्यारा है बिजली विभाग की लापरवाही। बिजली विभाग के अफसरों को पता था कि जहां पर बिजली के पोल लगवाए जा रहे हैं वहां पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन कभी भी मौत का सबब बन सकती है। लाइन जर्जर होने की शिकायत ग्रामीण कई बार अफसरों से कर चुके हैं और एक मजदूर ने भी जेई से लाइन जर्जर होने की बात कही थी। इसके बावजूद जेई ने उनको पोल लगाने को मजबूर किया और वही हुआ जिसकी आशंका उस मजदूर ने जाहिर की थी। तार काल बनकर गिरा और दो की जान ले ली।
ग्रामीणों का कहना है कि जहां पर बिजली के खंभे लगाये जा रहे थे। उसके ठीक बगल से गुजर रही हाईटेंशन लाईन काफी जर्जर थी। कई बार बिजली विभाग में तार बदलवाने की मांग की गई, लेकिन अफसरों ने उनकी शिकायत नजरअंदाज कर दी। नई लाइन के लिए पोल लगवाने शुरू कर दिए, लेकिन जर्जर लाइन का तार सही कराना मुनासिब नहीं समझा। सुबह मजदूर इस हाईटेंशन लाईन के पास बिजली का खंभा लगा रहे थे। उस दौरान कुछ ग्रामीणों ने उन्हें लाइन जर्जर होने की जानकारी भी दी थी। अफसरों ने इसके बावजूद बिजली की सप्लाई बंद नहीं कराई। अगर अफसर जरा सी सतर्कता बरते तो शायद दो परिवार बेसहारा होने से बच जाते। उन मजदूरों की जान न जाती। हादसा होने के बाद बिजली विभाग के अफसर अपनी गलती मानने की बजाए मजदूरों पर ही हादसे का ठिकरा फोड़ रहे हैं।

बिजली विभाग के जेई ने नहीं कहा था कि खंभा हाईटेंशन लाइन के पास लगाओ। मजदूरों की लापरवाही से यह हादसा हुआ है। वैसे ही मामले में विद्युत सुरक्षा कमेटी को जांच सौंप दी गई है। जिसकी भी लापरवाही होगी उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

-विक्रम गंगवार एसडीओ बहेड़ी 

बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है। इस मामले में जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नही जायेगा।
-कुंवर पंकज एसडीएम बहेड़ी।

इनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
मृतक ओमप्रकाश के परिजनों की तहरीर पर बिजली विभाग के एसडीओ विक्रम गंगवार , जेई चंद्रमा प्रसाद, सुपरवाइजर राजेंद्र द्विवेदी ,ठेकेदार जियाउल इस्लाम के खिलाफ गैर इरादतन हत्या व लापरवाही का मुकदमा कायम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed