{"_id":"58695c1d4f1c1b425ceee31a","slug":"having-failed-in-an-attempt-to-rape-the-girl-with-a-knife-smooth","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप की कोशिश में नाकाम होने पर महिला को चाकू से गोदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप की कोशिश में नाकाम होने पर महिला को चाकू से गोदा
बरेली
Updated Mon, 02 Jan 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाही क्षेत्र में बलात्कार की कोशिश में नाकाम तीन लोगों ने एक महिला पर हमला बोल दिया। यही नहीं महिला को चाकू मारकर लहूलुहान कर दिया गया। महिला को बचाने के लिए उसकी बेटी और बेटा ऊपर लेट गए और शोर मचा दिया, तब गांव के लोग पहुंचे तो हमलावर भाग गए। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना शाही क्षेत्र के गांव मिर्जापुर में रविवार रात आठ बजे हुई। गांव की एक महिला के पति की चार साल पहले मौत हो चुकी है। यह महिला गांव के पास ही रात आठ बजे शौच को जा रही थी। उसके साथ दस साल का बेटा और तेरह साल की बेटी भी पीछे चल रही थी। बताया जाता है कि इसी दौरान गांव तीन युवकों ने महिला को गलत नीयत से पकड़ लिया और उसके साथ बलात्कार की कोशिश की। यह देख महिला की बेटी और बेटा बचाव को आते हुए उसके ऊपर लेट गए। बच्चों ने कहा कि वह जान दे देंगे, लेकिन अपनी मां के साथ ऐसा नहीं होने देंगे। इससे गुस्साएं युवकों ने बच्चों और महिला की पिटाई शुरू कर दी। यही नहीं महिला की पीठ में चाकू घोंपकर लहूलुहान कर दिया गया। इससे बच्चे चीखने लगे तो आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पडे़। तभी हमलावर फरार हो गए। महिला की सास कुछ लोगों की मदद से उसे लहूलुहान हालत में देर रात जिला अस्पताल लेकर आई। महिला की सास ने बताया कि उसकी बहू की हालत काफी नाजुक थी, इसलिए वह उसे सीधे अस्पताल ले आए और अब थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराएगी।