फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Harish is the solution to poison young sniffer Katari

कटरी का हरीश युवाओं की नशों में घोल रहा है जहर

Thu, 23 Jun 2016 02:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Thu, 23 Jun 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
Harish is the solution to poison young sniffer Katari
अारोपी हरीश
बदायूं के कटरी इलाके के दातागंज का रहने वाला हरीश कुमार बरेली में स्मैक की सप्लाई कर रहा है। क्राइम ब्रांच की इंटेलीजेंस सेल की टीम ने हरीश के कैरियर जितेंद्र कश्यप को बदायूं रोड पर आलीशान बारात घर के पास से गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से एक किलो स्मैक बरामद हुई है। हरीश की तलाश में क्राइम ब्रांच दबिश दे रही है। 
विज्ञापन

एसपी क्राइम ने इंटेलीजेंस टीम के प्रभारी विकास सक्सेना की अगुवाई में टीम को नशे के सौदागरों को पकड़ने के लिए लगाया है। प्लानिंग के मुताबिक हरीश का नंबर मिलने पर हेड कांस्टेबिल जगवीर सिंह को उससे सौदाबाजी करने पर लगाया गया। कई दिन से फोन पर बातचीत के दौरान सौदेबाजी चल रही थी। हेड कांस्टेबिल ने एक किलो स्मैक खरीदने की बात की तो हरीश माल देने के लिए राजी हो गया। उसने जितेंद्र कश्यप पुत्र हिमाचल निवासी महेशपुरा, थाना सुभाषनगर को बतौर कैरियर तैयार किया। बात होने के बाद जितेंद्र कश्यप को हरीश ने एक किलो स्मैक लेकर आलीशान बारात घर के पास भेज दिया। यहां पहले से ही इंटेलीजेंस सेल की टीम सादे कपड़ों में लगी थी। टीम को उम्मीद थी कि एक किलो स्मैक के साथ हरीश भी साथ आएगा, लेकिन वह नहीं आया। जितेंद्र को ही दबोचकर टीम पुलिस लाइंस स्थित अपने ऑफिस ले आई। यहां पूछताछ में जितेंद्र ने अपने नेटवर्क में शामिल कई लोगों के नाम बताए हैं। जितेंद्र ने बताया कि हरीश ही बरेली में नशे का सामान बेच रहा है। वह फल का ठेला लगाता है। हरीश उसे माल इधर से उधर पहुंचने के लिए भेज देता है। इसके लिए दस हजार रुपये मिल जाते हैं।
विज्ञापन


जितेंद्र कश्यप सुभाषनगर में स्मैक बेचने के लिए आया था। उसके पास से एक किलो स्मैक बरामद हुई है। आरोपी ने कई और नाम भी बताए हैं, उन्हें पकड़ने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विजय गौतम, एसपी क्राइम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed