फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Gunfighters of soldiers, beaten milkers

सिपाहियों की गुंडई, दूधिये को सरेआम पीटा

Wed, 15 Mar 2017 01:12 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Wed, 15 Mar 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
Gunfighters of soldiers, beaten milkers
Gunfighters of soldiers, beaten milkers - फोटो : बरेली, अमर उजाला
होली के हुड़दंग में नशे में धुत सिपाहियों ने बाइक सवार दूधिया को चौपुला चौराहे पर घेर लिया और उसकी पिटाई कर दी। उसे लात और घूंसों से पीटकर दूध का केन भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इसके विरोध में भाजपा कार्यकर्ता कोतवाली पहुंच गए और दूधिया को सड़क पर बैठाकर कोतवाली के सामने जाम लगा दिया। काफी देर तक हंगामा होता रहा तो पीएसी भी बुला ली गई। एसपी सिटी के रिपोर्ट दर्ज करने के आश्वासन पर भाजपाई मान गए और हंगामा शांत हो गया। 
विज्ञापन

 बिहारीपुर करोलान का रहने वाला सचिन कश्यप दूध बेचने का काम करता है। वह मंगलवार पूर्वाह्न 11 बजे प्रमोद यादव की डेयरी पर बाइक से दूध लेने जा रहा था। दूध का केन उसकी बाइक पर बंधा था। बाइक की नेम प्लेट पर नरेंद्र मोदी आर्मी जिलाध्यक्ष लिखा था। चौपुला चौराहे पर दो सिपाहियों ने उसकी बाइक घेर ली। आरोप है कि कहासुनी के बाद उन्होंने सचिन की पिटाई कर दी। लात घूंसों से उसकी जमकर पिटाई की गई। उसकी बाइक और दूध का केन क्षतिग्रस्त कर दिया गया। सचिन ने शोर मचाया तो कई लोग उसके बचाव में आए, तभी सिपाही भाग गए। जानकारी मिलने पर भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी पहुंच गए और सचिन की पिटाई का विरोध करते हुए कोतवाली पहुंच गए। इसके बाद कोतवाली के सामने जाम लगा दिया गया। सिपाहियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर नारेबाजी भी की गई। काफी देर तक कोतवाली में हंगामा होता रहा। एसपी सिटी समीर सौरभ से भाजपा पदाधिकारी मिले और तहरीर दी। जिसके आधार पर एसपी सिटी ने रिपोर्ट दर्ज कराने का आश्वासन दिया तो मामला शांत हो गया। पुलिस ने सचिन की तहरीर पर अज्ञात सिपाहियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन


बाइक की नंबर प्लेट से होगी सिपाहियों की पहचान
मारपीट के दौरान सिपाहियों की बाइक की नंबर प्लेट टूटकर सड़क पर गिर गई। इस पर यूपी-14 एपी-5452 नंबर अंकित है। एसपी सिटी समीर सौरभ का कहना है कि इसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर सिपाहियों का पता लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed