{"_id":"57bb4d1d4f1c1b8e63d501f1","slug":"grp-robbers-caught-to-disclose-the","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआरपी ने लुटेरे पकड़े, खुलासा करना बाकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीआरपी ने लुटेरे पकड़े, खुलासा करना बाकी
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Tue, 23 Aug 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ-काठगोदाम एक्सप्रेस में इंजीनियर जागृति शर्मा का बैग लूटकर ट्रेन से फेंकने वाले बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए, जिनसे देर रात तक जीआरपी पूछताछ करती रही। उधर, पीड़ित जागृति की हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।
इज्जतनगर थाना क्षेत्र की शास्त्री नगर में रहने स्टेट बैंक प्रबंधक की बेटी जागृति शर्मा शुक्रवार 19 अगस्त को रुद्रपुर (उत्तराखंड) जाने के लिए इज्जतनगर रेलवे स्टेशन से काठगोदाम एक्सप्रेस में सवार हुई थीं। ट्रेन करीब पांच बजे भोजीपुरा स्टेशन पर पहुंचने के बाद धीरे-धीरे आगे बढ़ रही थी। इस दौरान लुटेरा जागृति का बैग लूटकर भागने लगा। विरोध करते हुए जागृति लुटेरों का पीछा करने को दौड़ी। तभी उन्हें लुटेरों ने ट्रेन से धक्का देकर नीचे फेंक दिया। इससे घायल हुई जागृति का शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जहां उसकी तबियत धीरे-धीरे सुधर रही है।
जीआरपी पिछले कई दिनों से लुटेरों की तलाश में दबिश दे रही थी। सूत्रों के मुताबिक तमाम जगह दबिश देने के बाद सोमवार रात लुटेरे जीआरपी के हत्थे चढ़ गई। लूटी गई रकम और पर्स की बरामदगी के लिए पूछताछ की जाती रही। उधर, जीआरपी ने घटना के समय ट्रेन में मौजूद रहे यात्रियों से उनके घर जाकर पूछताछ की। जीआरपी सिटी स्टेशन एसओ ने बताया कि कल तक घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।