फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Gopeshwar Nath Temple Breaking theft locks

गोपेश्वर नाथ मंदिर के ताले तोड़कर चोरी

Sat, 04 Jun 2016 12:57 AM IST
ब्ययूराो,अ मर उजाला बरेली।
ब्ययूराो,अ मर उजाला बरेली। Updated Sat, 04 Jun 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
चोरों ने बृहस्पतिवार की रात गोपेश्वर नाथ मंदिर के ताले तोड़कर हजारों का माल समेट लिया। इस मामले में मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी गई है, लेकिन पुलिस ने अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की है। 
विज्ञापन

कोतवाली के मोहल्ला नया टोला स्थित गोपेश्वर नाथ मंदिर में बृहस्पतिवार की रात चोर घुस गए और मंदिर में लगे घंटे, पूजा के बर्तन समेट ले गए। इस दौरान चोरों ने दान पात्र तोड़कर उसमें रखी नकदी भी निकाल ली। दानपात्र में कितने रुपये थे इसका किसी को अंदाजा नहीं है। इसके अलावा चोरों ने मंदिर में लगा इर्न्वटर भी ले जाने की कोशिश की परंतु बैट्री का तेजाब उनमें से एक के पैर पर गिर गया। बैट्री के पास पैर का तेजाब का निशान भी बन गया। तेजाब गिरने के बाद चोर इर्न्वटर और बैट्री को  मंदिर में ही छोड़ गए। शुक्रवार की सुबह चौकीदार की सूचना पर पुजारी ने मंदिर पहुंचकर देखा तो हजारों का सामान गायब था और दान पात्र भी टूटा पड़ा था। इसकी सूचना पर मंदिर कमेटी से जुड़े तमाम लोगों की भीड़ जमा हो गई। नरेश खंडेलवाल ने बताया कि डेढ़ साल पहले भी चोरों ने मंदिर को निशाना बनाया था। ताले तोड़कर चोर हजारों रुपये का माल समेट ले गए थे। पुलिस अभी तक पुरानी घटना का खुलासा ही नहीं कर पाई है। उधर, मंदिर में चोरी होने के बाद पुलिस आसपास के नशेड़ियों की तलाश कर रही है। पुलिस को अंदेशा है कि नशेड़ियों ने ही मंदिर में चोरी की है। सीओ सिटी सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि धार्मिक स्थल में चोरी की घटना गंभीर है। चोरों को तलाश कराने की कोशिश की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed