{"_id":"5a4e31204f1c1b0a788b690f","slug":"good-worth-three-lacs-stolen-from-army-store-room","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना के स्टोर रूम से तीन लाख का सामान चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेना के स्टोर रूम से तीन लाख का सामान चोरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बरेली
Updated Thu, 04 Jan 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
चोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिलट्रैंक रोड पर मिलेट्री इंजीनियरिंग सर्विस के तीन स्टोर रूम से चोरों ने तीन लाख का बिजली का सामान चोरी कर लिया। विभाग के जूनियर इंजीनियर ने कैंट थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कैंट की एमईएस कॉलोनी निवासी जूनियर इंजीनियर आकाश तिवारी ने कैंट थाने में तहरीर सौंपी कि 22 दिसंबर को मिलेट्री इंजीनियरिंग सर्विस के तीन स्टोर के ताले टूटने के बाद बिजली का करीब तीन लाख का सामान चोरी हो गया। उन्हें 22 दिसंबर की सुबह साढ़े आठ बजे एमसीएम राजेश चंद्र तिवारी ने फोन करके सूचना दी कि ईएंडएम स्टोर के ताले टूटे हैं। जिसके बाद आकाश अपने साथी अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। बिजली का सामान रखे तीन स्टोर के कुंद उमेठकर दरवाजों को खोला गया था। पास के स्टेशनरी स्टोर के दरवाजे का कुंदा भी उमेठ कर दरवाजा खोला गया था। कैंट थाने की पुलिस के मुताबिक चोरी होने के बाद विभागीय जांच के बाद चौकीदार अम्बूलाल को काम से हटा दिया गया।