{"_id":"56f9892b4f1c1bc31df0034b","slug":"good-job-man-breaking-stones-in-saudi-hoax","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छी नौकरी के झांसे में सऊदी में पत्थर तोड़ रहा युवक ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अच्छी नौकरी के झांसे में सऊदी में पत्थर तोड़ रहा युवक
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Tue, 29 Mar 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
नवाब िममिजयां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश में अच्छी तनख्वाह पर नौकरी दिलाने के ख्वाब दिखाकर शहर के तमाम युवकों को धोखाधड़ी का शिकार बनाया जा रहा है। पुराना शहर का एक युवक इसी जाल में फंसकर सऊदी अरब में बीते आठ माह से मजदूरी करने के लिए मजबूर है। रविवार को युवक के छोटे भाई ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर उसे भारत वापस लाने के लिए मदद की गुहार की। साथ ही एजेंट पर खुद से मारपीट का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में सीओ तृतीय को जांच के निर्देश दिए हैं।
पुराना शहर निवासी सद्दाम ने बताया कि उसके भाई नवाब मियां (32) को एक एजेंट ने सऊदी अरब में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। बताया कि अनपढ़ नवाब मियां से एजेंट हाजी शहजाद ने सऊदी काजा और नौकरी दिलाने के नाम पर 96 हजार रुपए ले लिए। सद्दाम का कहना है कि एजेंट ने भाई को वहां एक कंपनी में वाहन मैकेनिक के हेल्पर की नौकरी दिलाने की बात कही थी, जिसके लिए उसे प्रति माह 1200 रियाल दिया जाना था। पर जब पिछले साल जून में उसका भाई सऊदी पहुंचा तो एजेंट के कराए एग्रीमेंट के हिसाब न तो उसे नौकरी मिली और न ही रुपया। सद्दाम का कहना है कि उसके भाई से सऊदी में पत्थर उठाने की मजदूरी कराई जा रही है, वह घर आना चाहता है पर उसके पास रुपए नहीं हैं।
भाई की वापसी की गुहार पर की गई मारपीट
सद्दाम ने बताया कि वह कई बार सैलानी स्थित ख्वाजा ट्रैवल्स के संचालक हाजी शहजाद के पास जाकर भाई को वापस देश लाने की गुहार कर चुका है। हर बार हाजी शहजाद उसे और उसके भाई को जान से मारने की धमकी देता है। सद्दाम का कहना है कि शहजाद ने बीते सप्ताह मारपीट कर उसे बंदी बना लिया। जिसके बाद उसकी बूढ़ी मां और भाभी ने हाजी से माफी मांगकर उसे छुड़वाया। नवाब के चार साल पहले शादी हुई है, उसके दो छोटे बच्चे है। मैंने सद्दाम के साथ मारपीट नहीं की। मैंने नवाब मियां को सऊदी भेजा था, वहां पहले बताए गए रुपए पर नौकरी नहीं लग सकी। दो साल के एग्रीमेंट के बाद ही मैं उसे देश वापस ला सकता हूं।
विज्ञापन
- हाजी शहजाद, संचालक, ख्वाजा ट्रैवल