{"_id":"579913b44f1c1bc06121e831","slug":"girlfriend-has-made-the-rounds-of-the-students-in-badmaash-company","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्लफ्रैंड के चक्कर में छात्रों ने बना ली बदमाश कंपनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गर्लफ्रैंड के चक्कर में छात्रों ने बना ली बदमाश कंपनी
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Thu, 28 Jul 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
अपराध्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी की एक बाइक के साथ पकड़े गए तीन छात्रों ने अपनी कहानी में एक दिलचस्प खुलासा किया है। इनका कहना है कि इनमें से एक की गर्लफ्रैंड का अवंाछित गर्भ गिराने के चक्कर में तीनों ने बदमाश कंपनी बना ली। बाकी दोनों भी अपने महंगे शौक की वजह से उसके साथ अपराध करने लगे। इन्होंने झपटमारी के दो अपराध भी कबूल किए हैं। पुलिस का दावा है कि तीनों को उसने गिरफतार किया है जबकि जिस युवक बाइक बरामद हुई है उसका कहना है कि उसने पीछा करके इन्हें पकड़वाया है।
पुलिस के मुताबिक नवाबगंज से बीएससी कर रहे झील गौटिया के अमन ने बताया कि अपनी गर्लफ्रैंड के गर्भवती होेने पर वह घबरा गया था। गर्भपात कराने के लिए उसके पास रुपये नहीं थे। इसलिए उसने लूट की योजना बनाई और कालीबाड़ी में शिव मंदिर के पुजारी के बेटे अनुराग शर्मा और बुखारा के पवन कुमार को अपने साथ मिला लिया। एक साथी की गर्लफ्रैंड के चक्कर में लुेटरे बने बाकी दो छात्रों की अपनी-अपनी कहानी है। अनुराग को फीस जमा करने और मंहगे शौक के लिए रुपये चाहिए थे। बुखारा के पवन कुमार का एक्सीडेंट होने काफी रुपया खर्च हो गया था। इसलिए उसे रुपयों की जरूरत थी।
12 जून को गांधी उद्यान के पास बैजल हास्पीटल के सामने से इन्होंने बाइक चुराई। बाइक चोरी के बाद से इसके मालिक बुखारा के पप्पू ने कोतवाली में मुकदमा लिखा दिया था, लेकिन पुलिस मामला दर्ज करके बैठ गई, जैसा कि आमतौर पर होता है। पप्पू का कहना है मंगलवार को वह अपने दोस्त के साथ घर लौट रहे थे। इस बीच बदायूं रोड पर उन्होंने अपनी बाइक पहचान ली, उसकी प्लेट पर हाथ सेे लिखा नंबर देखकर उनका माथा ठकना। पप्पू बाइक का पीछा करते हुए लाल फाटक पर पहुंच गए। वहां उन्होंने पवन कुमार को पकड़कर कड़ाई से पूछा तो वह बाइक की चाबी फेंककर भागने लगा। पप्पू और उसके साथी ने पवन को पकड़कर कैंट पुलिस को सौंप दिया। कैंट पुलिस ने पवन से पूछताछ की तो उसके साथी अनुराग शर्मा और अमन भी पकड़ में आ गए। दूसरी तरफ एसपी सिटी समीर सौरभ ने सीओ सिटी प्रथम के कार्यालय में पत्रकारों से समक्ष दावा है कि चेकिंग के दौरान लाल फाटक के पास तीन लुटेरे पकड़े गए हैं। उनके पास से चोरी की सीबीजेड बाइक भी बरामद हुई है।
विज्ञापन
इस तरह बना गैंग
-बरेली कॉलेज की एक फोटो स्टेट की दुकान पर तीनों की मुलाकात हुई थी। यहीं गैंग बनाने का फैसला हो गया था। बुखारा का पवन कुमार बीए के साथ वकालत की पढ़ाई कर रहा है। पवन को घरवालों ने फीस जमा करने के लिए जो रकम दी थी, वह दोस्तों से साथ उड़ा दी थी। शहर के ही एक कॉलेज में इंटरमीडिएट की पढ़ाई करने वाले अनुराग शर्मा के पिता कालीबाड़ी के शिव मंदिर में पुजारी हैं। उस पर भी गर्ल फ्रैं ड को खुश करने का भूत चढ़ा हुआ था। बीएससी प्रथम के छात्र अमन मंहगे मोबाइल रखने का शौकीन है। इसके अलावा लड़कियों से दोस्ती की भी उसकी लंबी फेहरिस्त है।
तीन घटनाएं कबूल लीं
12 जून को हुई बाइक चोरी की वारदात के अलावा 19 जून को कैंट में तक्षशिला स्कूल के पास महिला सैन्य कर्मी पासिका चौधरी का बैग भी इसी गैंग ने झपट्टा मारकर छीना था। उसमें दो हजार रुपये और मोबाइल थे। चार जुलाई को डीआईजी ऑफिस के सामने झपट्टा मारने पर देवर के साथ कैंट जाते रानी को भी इसी गैंग ने गिराया था।