{"_id":"58922c014f1c1b5a42e8065d","slug":"garib-rath-alerts-issued-by-threatening-to-blow-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीब रथ को उड़ाने की धमकी से जारी हुआ अलर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गरीब रथ को उड़ाने की धमकी से जारी हुआ अलर्ट
बरेली।
Updated Thu, 02 Feb 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
Garib Rath alerts issued by threatening to blow up
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकियों ने गरीब रथ को उड़ाने की धमकी देकर रेलवे महकमे को हिला दिया। इसको लेकर कंट्रोल रूम से जारी अलर्ट के बाद रेलवे जंक्शन और ट्रेनों में सघन चेकिंग कराई गई, लेकिन कुछ नहीं मिला। फिर भी जीआरपी, आरपीएफ दिन भर सतर्कता बरतते रहे।
मुरादाबाद कंट्रोल रूम से बुधवार सुबह आठ बजे के बाद मैसेज आया कि जंक्शन पर अलर्ट जारी कर चेकिंग अभियान चलाया जाए। इस पर जीआरपी, आरपीएफ और सीआईटी टीम ने जंक्शन पर चेकिंग शुरू कर दी। प्लेटफार्म नंबर एक, दो, तीन, चार पर सघन चेकिंग की गई। यात्रियों के सामान आदि को भी चेक किया गया। टिकट काउंटर पर भी संदिग्धों को तलाशा गया। साथ ही लंबे रूट की ट्रेनों को भी चेक किया गया। सूत्रों ने बताया कि दो दिन पहले एक फरवरी को आतंकवादियों ने गरीब रथ एक्सप्रेस को उड़ाने की धमकी दी थी। इसीलिए अलर्ट जारी कर ट्रेनों की चेकिंग कराई गई।