फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Gang rape of a girl abducted in the city

अगवा कर महिला से महानगर में गैंगरेप

Sat, 23 Jul 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Sat, 23 Jul 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
एक महिला को अगवा कर महानगर कॉलोनी के एक मकान में चार लोगों ने रेप किया। विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट भी की गई। पीड़ित किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर बाहर निकली। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तब तक बाकी आरोपी भाग गए लेकिन एक आरोपी समीर को मौके पर दबोच लिया गया। समीर किसी महिला अफसर का पति बताया जा रहा है। 
विज्ञापन

पीड़ित महिला पवन विहार कॉलोनी में किराए पर रहती है। उसने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार देर शाम वह ग्रीन पार्क कॉलोनी से घर का सामान लेकर पैदल लौट रही थी। रास्ते में पीछे से आई एक कार अचानक उसके नजदीक रुक गई, जिसमें चार लोग बैठे थे। उन्होंने महिला को जबरन खींचकर अपनी गाड़ी में डाल लिया और पीलीभीत बाईपास रोड स्थित महानगर कॉलोनी ले गए। जहां एक मकान में बंधक बनाकर उससे चार लोगों ने रेप किया। विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट की गई। वह चीखती, चिल्लाती भी रही, लेकिन आरोपियों ने जनरेटर चला रखा था, जिससे उसकी आवाज बाहर नहीं जा सकी। शुक्रवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे महिला किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर बाहर निकली और शोर मचा दिया। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मगर इस बीच तीन आरोपी मौका पाकर भाग गए।  समीर को मौके पर पकड़ कर थाने ले जाया गया। दिन भर पुलिस इस मामले को दबाने में जुटी रही। शाम को पीड़ित महिला और हिरासत में लिए गए आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद महिला की ओर से धारा 376 डी (गैंगरेप) का मुकदमा महानगर कॉलोनी निवासी समीर समेत चार लोगों के खिलाफ दर्ज कर लिया गया। पकड़ा गया आरोपी सीतापुर में शिक्षक बताया जाता है। उसकी पत्नी बाहर के एक जिले में अधिकारी हैं।
विज्ञापन

महिला की ओर से समीर समेत चार लोगों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। समीर को हिरासत में भी ले लिया गया। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। - रामगोपाल शर्मा, प्रभारी निरीक्षक इज्जतनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed