फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   From the turmoil caused by the Home Office Phone

गृह मंत्रालय से आए फोन ने मचाई खलबली

Tue, 19 Apr 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Tue, 19 Apr 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
प्रेमनगर इलाके के गूदड़ बाग की एक लड़की ने परेशान होकर गृह मंत्रालय में तैनात अपने भाई से शिकायत की और वहां से फोन आते ही खलबली मच गई। अफसरों ने पीड़िता के घर पुलिस दौड़ा दी, लेकिन रात में घर ही नहीं मिल पाया। सोमवार की सुबह चीता मोबाइल से सिपाही ने फोन करके महिला से शोहदे के बारे में जानकारी की उन्होंने कार्रवाई से इन्कार कर दिया। कहने लगी अभी उनके मोहल्ले में शादी का कार्यक्रम है। कार्रवाई करानी होगी तो हम बता देंगे। 
विज्ञापन

रविवार की रात करीब सवा बारह बजे प्रेमनगर थाने से चीता-9 पर तैनात सिपाही दीनानाथ पांडेय को गूदड़ बाग की एक महिला का नंबर मिला और बताया कि गया कि गृह मंत्रालय में उनके भाई अधिकारी हैं। राजेंद्र नगर का शोहदा उनके परिवार की लड़की को फोन करके परेशान कर रहा है। सूचना मिलते ही चीता मोबाइल महिला के घर की तलाश में दौड़ पड़ी, लेकिन घर नहीं मिल पाया। फोन किया तो रिसीव ही नहीं हुआ। सोमवार को सिपाही ने महिला को फोन किया तो रिसीव हो गया, लेकिन महिला का कहना था कि फिलहाल वह कार्रवाई नहीं चाहती हैं। उनके मोहल्ले में शादी का कार्यक्रम है, पुलिस आएगी तो पता नहीं लोग क्या सोचने लगेंगे। इसलिए हमें जरूरत होगी तो खुद फोन करके बता देंगे। उधर, बाद में पता लगा कि महिला के भाई गृह मंत्रालय में अधिकारी हैं। उन्होंने ही पुलिस के आला अफसरों को फोन करके शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed